Maha sanyog In Karwa Chauth 2023: हिंदू धर्म में करवा चौथ का विशेष महत्व है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। जहां ये पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए खास है। वहीं इस दिन काफी शुभ योग बन रहा है। इस साल करवा चौथ 1 नवंबर 2023 को मनाया जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस साल करवा चौथ पर महासंयोग बन रहा है। दरअसल, इस दिन मंगल और बुध, सूर्य ग्रह तुला राशि में विराजमान है। इसके साथ ही सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग, मंगल और सूर्य मिलकर मंगल आदित्य योग का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही इस दिन शिव योग और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। इसके साथ ही शनि के कारण शश राजयोग बन रहा है। इस दिन शुभ योग बनने से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं करवा चौथ का दिन किन राशियों के लिए है लाभकारी।

मेष राशि (Aries Zodiac)

करवा चौथ का दिन इस राशि के जातक के जातकों के लिए काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों को अचानक धन लाभ के साथ सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। काफी समय से रुका हुआ काम पूरे होंगे। व्यापारियों के लिए आज का दिन काफी अच्छा जाने वाला है। रुकी हुई योजनाएं एक बार फिर से शुरू हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को भी लाभ मिल सकता है। व्यापार में धन लाभ मिल सकता है। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता हासिल हो सकती है। परिवार में सुख-शांति मिल सकती है। धन-धान्य की बढ़ोतरी के साथ परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।

कन्या राशि (Virgo Zodiac)

ग्रहों के इस गोचर से कन्या राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। करवा चौथ के दिन इस राशि के जातकों को अचानक धन लाभ मिल सकता है कार्यक्षेत्र में भी उन्नति के योग बन रहे हैं। इसके साथ ही बिजनेस में बेहतर मुनाफा हो सकता है। अगर निवेश करने की सोच रहे हैं, तो इस समय करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। परिवार में शांति बनाए रखने का पूरा प्रयास करें, इससे आपके हर कार्य में वृद्धि होगी। करियर की बात करें, तो नौकरी में अच्छा ऑफर मिल सकता है।

मकर राशि (Capricorn Zodiac)

मकर राशि के जातकों के लिए भी लाभ मिलने के पूरे आसार है। जीवन में धन और करियर में तरक्की मिलने के पूरे योग नजर आ रहे हैं। आप पैसा कमाने में काफी अधिक व्यस्त रह सकते हैं। इसके साथ ही नौकरी में वेतन वृद्धि, नई नौकरी के अवसर प्राप्त करने में अवसर मिलेगा। व्यापार के क्षेत्र में खूब मुनाफा हो सकता है। आर्थिक स्थिति की बात करें, तो कड़ी मेहनत के चलते आय में वृद्धि होने के प्रबल संभावना बन रही है। रिश्तों में मजबूती आएगी।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।