Akshaya Tritiya 2023: वैदिक पंचांग के अनुसार अक्षय तृतीया इस साल 22 अप्रैल को मनाई जाएगी। अक्षय तृतीया अबूझ मुहूर्त होता है। मतलब इस दिन कोई भी काम बिना मुहूर्त देखे किया जा सकता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ऐसी मान्यता है कि इसी दिन भगवान परशुराम, नर-नारायण और हयग्रीव का अवतार हुआ था। वहीं ज्योतिष के अनुसार इस दिन का विशेष महत्व होता है, क्योंकि इस दिन सूर्य और चंद्र ग्रह दोनों उच्च राशि में स्थित होते हैं। लेकिन क्या आपको पता हैं अक्षय तृतीया से पहले कुछ चीजों को घर से बाहर निकाल देनी चाहिए। क्योंकि ये चीजें घर में नकारात्मक ऊर्जा के प्रभाव को बढ़ाती हैं। साथ ही घर में दरिद्रता भी इन चीजों से रहती है। आइए जानते हैं ये चीजें कौन सी हैं…

गंदे कपड़े

अक्षय तृतीया से पहले न पहनने वाले और गंदे कपड़ों को घर से बाहर कर देना चाहिए। क्योंकि मां लक्ष्मी को साफ- सफाई बेहद पसंद है। साथ ही घर की साफ-सफाई से मां लक्ष्मी आकर्षित होती हैं। इसलिए घर में गंदे कपड़े और झूठे बर्तन नहीं रखें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी रुष्ट हो सकती हैं।

फटे-पुराने जूते-चप्पल

घर में फटे- पुराने जूते- चप्पल भी दरिद्रता की निशानी मानी जाती है। इसिलए अक्षय तृतीया से पहले घर से सभी न पहनने वाले पुराने जूते- चप्पलों को बाहर कर दें। घर में कटे-फटे जूते चप्पल होने से माता लक्ष्मी द्वार पर आकर लौट जाती हैं और उनकी कृपा से आप वंचित रह सकते हैं।

सूखे पौधे कर दें घर से बाहर

कुछ लोग सूखे पौधों को घर में ही रख देते हैं, जो कि गलत है। यह पौधे वास्तु दोष का कारण बनते हैं। इसलिए अगर आप अपने घर में पौधे लगाए हुए हैं। अगर वे पौधे सूख रहे हों या सूख गए हो तो उसे जमीन के अंदर गाड़ दें या उसे नदी या बहते पानी में प्रवाहित कर दें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी और वास्तु देवता की कृपा प्राप्त होती है।

टूटी झाड़ू

अगर आपके घर में टूटी झाड़ू है तो अक्षय तृतीया से पहले उसको घर से बाहर निकाल दें। क्योंकि हिंंदू धर्म में झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इसलिएटी झाड़ू के होने से घर की बरकत खत्म हो जाती है। साथ ही  मां लक्ष्मी की पूजा का फल भी नहीं मिलता है।

टूटे- फूटे बर्तन

घर में टूटे- फूटे बर्तन नहीं रखने चाहिए। ऐसा करने से घर में वास्तु दोष लगता है। साथ ही इन बर्तनों से घर में निगेटिविटी भी आती  है। इसलिए अक्षय तृतीया से पहले टूटे- फूटे बर्तनों को बाहर कर दें।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल