Akshaya Tritiya 2023: वैदिक पंचांग के अनुसार हर वर्ष यह पर्व वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस दिन को शास्त्रों में अबूझ मुहूर्त की संज्ञा दी है। मतलब इस दिन विवाह, गृह प्रवेश, वाहन खरीदारी, सगाई या कोई अन्य शुभ काम किया जा सकता है। इस बार अक्षय तृतीया का पर्व 22 अप्रैल को मनाया जाएगा। साथ ही इस बार अक्षय तृतीया पर 6 शुभ योग बन रहे हैं, जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ जाता है। वहीं इस दिन सोना खरीदना शुभ माना जाता है। लेकिन अगर आप सोना नहीं खरीद पाते हैं, तो इस दिन 5 अन्य चीजों को खरीद सकते हैं, जिससे जीवन में सुख- समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये चीजें कौन सी हैं…
क्षय तृतीया 2023 तिथि (Akshaya Tritiya 2023 Tithi)
पंचांग मुताबिक वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 22 अप्रैल को सुबह 07 बजकर 48 मिनट से शुरू हो रही है, जो अगले दिन 23 अप्रैल को सुबह 07 बजकर 46 मिनट पर खत्म हो जाएगी। इसलिए इस साल अक्षय तृतीया 22 अप्रैल को मनाई जाएगी। वहीं इस दिन सूर्य और चंद्रमा उच्च राशि में होते हैं।
बन रहे हैं ये शुभ योग
वैदिक पंचांग के अनुसार इस दिन 6 शुभ योग बन रहे हैं। जो सर्वार्थ सिद्धि योग, त्रिपुष्कर योग, आयुष्मान योग, सौभाग्य योग, रवि योग और अमृत सिद्धि योग बन रहा है। इन योगों को ज्योतिष में बेहद शुभ माना जाता है। आपको बता दें सर्वार्थ सिद्धि योग में अशुभ योग जैसे शुक्र अस्त, पंचक, भद्रा आदि का अशुभ प्रभाव नहीं पड़ता है। वहीं त्रिपुष्कर योग में पूजा का तीन गुना फल प्राप्त होता है।
1- खरीदें कौढियां
अक्षय तृतीया के दिन 11 कौढियां खरीदनी चाहिए। साथ ही उनका विधिवत पूजन करें। मतलब उनको चंदन लगाएं। श्री सूक्त का पाठ करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रन्नन होकर आशीर्वाद देती हैं।
2- दक्षिणावर्ती शंख
दक्षिणावर्ती शंख को मां लक्ष्मी जी का भाई माना जाता है। साथ ही इस शंख की उत्पत्ति समुद्र मंथन से हुई है। इसलिए दक्षिमावर्ती शंख को घर लाने से मां लक्ष्मी का वास रहता है। साथ ही मां लक्ष्मी की असीम कृपा रहती है।
3- एकाक्षी नारियल
एकाक्षी नारिल को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। मतलब जिस घर में एकाक्षी नारियल होता है। उन पर मां लक्ष्मी की असीम कृपा रहती है। साथ ही जीवन में आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है।
4- पारद शिवलिंग
अक्षय तृतीया के दिन घर में पारद शिवलिंग लाएं। साथ ही विधिवत पूजा करके उन पर 11 बेलपक्ष चढ़ाएंं। ऐसा करने से आपको भोलेनाथ, मां पावर्ती और कुबेर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
5- स्फटिक का कछुआ
जीवन में सुख- समृद्धि की प्राप्ति के लिए अक्षय तृतीया के दिन स्फटिक का कछुआ खरीदकर लाएं। साथ ही इस कछुए को घर में रखने से आरोग्य की प्राप्ति होती है।
