Jupiter Planet Gochar: वैदिक ज्योतिष अनुसार 22 अप्रैल को गुरु ग्रह गोचर करने जा रहे हैं। गुरु ग्रह 12 साल बाद मेष राशि में गोचर करने जा रहे हैं। वहीं इस दिन अक्षय तृतीया भी है। गुरु ग्रह का गोचर यह 500 साल बाद अक्षय तृतीया पर होने जा रहा है। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों को गुरु ग्रह का गोचर शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से 12 भाव में होगी। वहीं अक्षय तृतीया पर आपकी राशि के स्वामी आपकी राशि में होकर मालव्य राजयोग बना रहे हैं। इसलिए इस समय आपको व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही इच्छाओं की पूर्ति होगी। वहीं पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। साथ ही इस अक्षय तृतीया पर वस्त्र आभूषण और भौतिक सुखों का लाभ पाएंगे। कला और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोग अपनी कला से तारीफ और लाभ पा सकते हैं। लेकिन इस समय कुछ फिजूल खर्चे हो सकते हैं।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

गुरु ग्रह का राशि परिवर्तन सिंह राशि के जातकों को लाभदायक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से नवम भाव में गोचर करेंगे। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ प्राप्त होगा। साथ ही आप काम- कारोबार के सिलसिले से यात्रा भी कर सकते हैं वहीं विदेश यात्रा का सपना पूरा हो सकता है। स्वामी सूर्य अक्षय तृतीया पर अपनी उच्च राशि मेष में होकर राशि से पांचवें संचार करेंगे। समाज और परिवार में आपका प्रभाव बढेगा। साथ ही जो छात्र हैं, उनको यह समय शानदार साबित हो सकता है। 

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

आप लोगों को गुरु ग्रह का राशि परिवर्तन अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से छठे भाव में होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको कोर्च- कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। घर और जमीन में निवेश करना चाह रहे हैं तो इसके लिए भी अक्षय तृतीया का दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा।

वहीं जो कारोबारी लोग हैं, उनको इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस समय आपका साहस और पराक्रम भी बढ़ेगा। साथ ही जो लोग खेल, पुलिस, सेना और प्रशासन लाइन से जुड़े हुए हैं, उनको गुरु का गोचर शुभ साबित हो सकता है। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल