Ahoi Ashtami 2025 Vrat Upay: वैदिक पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को अहोई अष्टमी का व्रत रखा जाता है। इस साल यह व्रत 13 अक्टूबर 2025, दिन सोमवार को रखा जाएगा। यह व्रत खासतौर पर माताएं अपने बच्चों की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और उज्जवल भविष्य की कामना के लिए रखती हैं। अहोई अष्टमी का व्रत कठिन व्रतों में से एक माना जाता है क्योंकि इस दिन महिलाएं निर्जला उपवास करती हैं। धार्मिक मान्यता है कि अहोई माता की पूजा करने से संतान की सभी बाधाएं दूर होती हैं और घर में सुख-शांति आती है। इस दिन व्रत का आरंभ सूर्योदय से पहले किया जाता है। दिनभर अहोई माता की पूजा, कथा और ध्यान किया जाता है। शाम के समय तारों को अर्घ्य देकर या कुछ लोग चंद्रमा को जल अर्पित कर व्रत का पारण करते हैं। वहीं ऐसा माना जाता है कि इस दिन पूजा-पाठ के अलावा कुछ खास उपाय करने से माता अहोई प्रसन्न होती हैं और परिवार पर अपनी कृपा बरसाती हैं।

अहोई अष्टमी 2025 के उपाय (Ahoi Ashtami 2025 Vrat Upay in Hindi)

कढ़ी-चावल का भोग और दान करें

अहोई अष्टमी के दिन पूजा के समय अहोई माता को कढ़ी-चावल का भोग लगाना शुभ माना गया है। इस व्रत का पारण करने से पहले गरीब बच्चों या जरूरतमंदों को कढ़ी-चावल का दान जरूर करें। माना जाता है कि ऐसा करने से मां अहोई प्रसन्न होती हैं और आपकी संतान को दीर्घायु का आशीर्वाद देती हैं।

सात अनाज का चढ़ावा चढ़ाएं

अगर आपका बच्चा बार-बार बीमार रहता है या किसी काम में सफलता नहीं पा रहा है, तो अहोई माता को गेहूं, चावल, जौ, चना, तिल, मूंग और मसूर यानी सात अनाज अर्पित करें। मान्यता है कि इससे बच्चे के जीवन में संतुलन बना रहेगा, सेहत में सुधार होगा और सफलता के रास्ते खुलेंगे।

सिंघाड़े का भोग और दान करें

अहोई अष्टमी पर अहोई माता को सिंघाड़े का भोग लगाना अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन अपने बच्चे के हाथ से सिंघाड़े का दान करवाएं। ऐसा करने से बच्चे को न केवल लंबी उम्र का आशीर्वाद मिलेगा, बल्कि उसकी शिक्षा और करियर में आ रही रुकावटें भी दूर होंगी।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें