Ahoi Ashtami 2025 Lucky Zodiac: हिंदू धर्म में अहोई अष्टमी का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार, यह पर्व हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है और इस बार यह 13 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा। वैदिक पंचांग के अनुसार, अष्टमी तिथि की शुरुआत 13 अक्टूबर की रात 12:24 बजे से होगी और इसका समापन 14 अक्टूबर की सुबह 11:09 बजे पर होगा। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर सच्चे मन से अहोई माता की आराधना करती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस व्रत को करने से संतान की आयु में वृद्धि होती है और जीवन में खुशहाली आती है। वहीं, ज्योतिष की मानें तो इस साल अहोई अष्टमी का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। मां अहोई की कृपा से इन राशियों की किस्मत चमक सकती है, रुके हुए कार्य पूरे होंगे और धन लाभ के योग बनेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं कौन-सी हैं ये भाग्यशाली राशियां…

वृषभ राशि (Taurus Zodiac)

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह अहोई अष्टमी बेहद मंगलदायी साबित हो सकता है। माता अहोई की कृपा से लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। संतान से जुड़ी किसी बड़ी उपलब्धि से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन लाभ और नए अवसर प्राप्त होने के योग हैं। यह समय आपके जीवन में नई सकारात्मक शुरुआत का संकेत देता है।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

कर्क राशि के जातकों के लिए अहोई अष्टमी का पर्व विशेष फलदायी रहेगा। माता अहोई की पूजा करने से आपकी संतान की तरक्की के रास्ते खुलेंगे। परिवार में प्रेम और एकजुटता बढ़ेगी। जिन दंपतियों को संतान प्राप्ति की प्रतीक्षा है, उन्हें शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही आर्थिक स्थिति में सुधार के योग भी बनेंगे।

कन्या राशि (Virgo Zodiac)

कन्या राशि वालों पर अहोई अष्टमी के दिन चंद्रमा की विशेष कृपा बरसने वाली है। यह समय मानसिक शांति, संतान सुख और पारिवारिक वृद्धि से जुड़ा हुआ रहेगा। जो लोग लंबे समय से संतान की प्रतीक्षा में थे, उनके जीवन में कोई बड़ा परिवर्तन संभव है। माता अहोई की पूजा से आपको मनचाहा आशीर्वाद मिल सकता है। यह समय न केवल परिवार में खुशियां बढ़ाएगा बल्कि पति-पत्नी के बीच संबंधों में भी मिठास लाएगा।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें