Auspicious Aditya Mangal Yog: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके शुभ और अशुभ योग का निर्माण करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि सूर्य देव ने तुला राशि में प्रवेश कर लिया और वहां पहले से ही मंगल और बुध देव विराजमान हैं। ऐसे में लगभग 100 साल बाद आदित्य मंगल योग का निर्माण हो रहा है। वहीं इस योग का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय आकस्मिक धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों को आदित्य मंगल योग लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से पंचम भाव में बन रहा है। इसलिए इस समय संतान पक्ष से आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। साथ ही बीते कुछ समय से जिन परेशानियों से आप गुजर रहे थें उनसे अब आपको राहत मिलेगी। वहीं 30 अक्टूबर को राहु और केतु के राशि परिवर्तन करते ही आप लोगों को करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही जो लोग नौकरी में बदलाव के लिए प्रयास कर रह हैं उन्हें अपने प्रयास में सफलता मिलेगी। लव लाइफ में भी इनको प्रेम और आपेक्षित सहयोग मिलेगा। वहीं आपको आकस्मिक धनलाभ भी हो सकता है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
आदित्य मंगल योग का बनना आप लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी गोचर कुंडली के सप्तम भाव पर बना है। इसलिए इस समय आपको साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही भाइयों और बहनों से अगर मतभेद चल रहा है तो आपके रिश्ते में सुधार होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में आपको सफलता मिलेगी। वहीं जिन लोगों का काम- कारोबार विदेश से जुड़ा हुआ है उनको लाभ होगा। साथ ही योजनाओं आपकी सफल होंगी। इच्छाओंं की पूर्ति होगी। वहीं आप कुछ बड़े साहसिक निर्णय लेकर लाभ पा सकेंगे। वाहन और प्रापर्टी का सुख प्राप्त हो सकता है।
तुला राशि (Tula Zodiac)
आप लोगों को आदित्य मंगल योग लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि में ही बन रहा है। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही व्यक्तित्व में निखार आएगा। वहीं इस शुभ योग के प्रभाव से आपके लिए उन्नति का दरवाजा खुल रहा है। आपके सरकारी क्षेत्र से संबंधित काम पूरा होगा। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर जूनियर और सीनियर का साथ मिलेगा। वहीं व्यापार में आप कुछ नई योजना के तहत काम करेंगे जिसका लाभ आपको भविष्य में प्राप्त होगा। इसके साथ ही जीवनसाथी का आपको सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में खुशियां आएंगी। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव आ सकता है।