Rahu Ketu Shani Gochar: वैदिक ज्योतिष अनुसार इस चंद्र ग्रहण 29 अक्टूबर को लगने जा रहा है और इसके अगले दिन 30 अक्टूबर को मायावी ग्रह राहु और केतु गोचर करने जा रहे हैं। मतलब राहु मीन राशि में प्रवेश करेंगे और केतु ग्रह तुला राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं शनि देव 4 दिन बाद कुंभ राशि में मार्गी हो जाएंगे। जिससे 3 राशि के जातकों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इस अवधि में अपार धन- दौलत की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों के लिए 3 ग्रहों का परिवर्तन लाभकारी साबित हो सकता है। इस समय आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। साथ ही इस समय आपके रुके काम बन जाएंगे। साथ ही इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वहीं इस समय आपको पार्टनरशिप के काम में लाभ मिल सकता है। साथ ही इस आपकी कोई योजना सफल हो सकती है। वहीं इस समय आपको कार्यों की सिद्धि हो सकती है। साथ ही आपकी इच्छाओं की पूर्ति हो सकती है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
तीन ग्रहों का महापरिवर्तन आप लोगों को लाभकारी साबित हो सकती है। इस समय आपका भाग्य चमक सकता है। साथ ही इस समय निवेश से लाभ मिल सकता है। वही आय़ में वृद्धि हो सकती है और इनकम के नए स्त्रोत बन सकते हैं। साथ ही जो लोग किसी प्रतियोगी परीक्षा में इस बीच बैठने जा रहे हैं उन्हें पूर्ण सफलता प्राप्त होगी। वहीं व्यापारियों को इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही आप लोगों को जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। वहीं इस समय आप काम- कारोबार के सिलसिले से यात्रा कर सकते हैं, जो शुभ साबित होगी।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
आप लोगों के लिए 3 ग्रहों का महापरिवर्तन से अनुकूल साबित हो सकता है। इस समय आपको हर क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। साथ ही भाग्य का साथ मिलेगा। जो लोग कारोबारी हैं, उनको इस समय आक्समिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही कारोबार में तरक्की होगी। वहीं इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही जो छात्र सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो उनको जॉब मिल सकती है। नौकरी पेशा लोगों करियर के संबंध में कोई बड़ी खबर आपको मिल सकती है।