साल 2017 में पड़ने वाला दूसरा चंद्र ग्रहण खत्म हो गया। चंद्र ग्रहण पर कई एहतियातों के साथ रक्षाबंधन को मनाया गया। लेकिन क्या आपको पता है चंद्र ग्रहण के बाद दिन की शुरुआत में किन- किन चीजों का खास ख्याल रखा जाता है। ज्योतिषों के मुताबिक चंद्र ग्रहण के बाद कई बातों का ध्यान रखा जाता है जिनमें ग्रहण के समय पूजा पाठ और ध्यान करके दिन बिताने से लेकर अगली सुबह की शुरुआत घर की सफाई से करना जरूरी माना गया है।

सोमवार 7 अगस्‍त को रक्षा बंधन के साथ चंद्र ग्रहण भी पड़ा। यह साल 2017 का दूसरा चंद्रग्रहण था। ग्रहण सोमवार रात 10 बजकर 40 मिनट पर प्रारंभ हुआ। ग्रहण का इसका मध्य काल 11 बजकर 39 मिनट पर रहा और यह मध्यरात्रि में 12 बजकर 35 मिनट खत्‍म हो गया। इस प्रकार ग्रहण की कुल अवधि 1 घंटा 55 मिनट रही। इसे खंडग्रास चंद्रग्रहण भी कहते हैं। इस ग्रहण के बाद सुबह की शुरुआत कैसे करनी चाहिए, आइए हम आपको बताते हैं –

1. चंद्र ग्रहण खत्म होने के बाद सुबह सबसे पहले मंदिर और घर को धोएं।

2. नहा-धोकर साफ कपड़े पहनें। पुराने या गंदे कपड़े बिल्कुल न पहनें।

3. घर में अपने बड़ों का आशिर्वाद लें और पितरों को याद करें, उनके नाम का दान करें।

4. ग्रहण के बाद गरीबों को दान करना शुभ माना जाता है खास कर उन चीजों का दान करें जो ग्रहण के समय पहन रखी हों।

5. अगर आपके घर के आस-पास कोई शिवजी का मंदिर है तो वहां जाकर पूजा करें।

6. ग्रहण का समय खत्म होने बाद देवताओं की मूर्तियों और मंदिर को गंगाजल छिड़ककर शुद्ध कर लें।

7. ग्रहण के समय तुलसी के पौधे को छूना नहीं चाहिए और ग्रहण के बाद तुलसी के पौधे को गंगाजल से शुद्ध करके ही उसकी पूजा करें।

8. घर की सफाई के बाद पूजा में धूप-बत्ती करनी चाहिए, जिससे सारी निगेटिव ऊर्जा बाहर निकल जाएगी।