Vastu Shastra Tips: आज के समय में कई लोग वास्तु पर विशेष ध्यान देते हैं। चाहे वो घर या ऑफिस की दिशा को लेकर हो या फिर उसमें रखे जाने वाले सामान को लेकर। कहा जाता है कि अगर वास्तु सही है तो आस-पास सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है जिससे व्यक्ति की तरक्की होती है। वहीं, घर में कुछ टूटी-फूटी व बंद पड़ी चीजों को रखने से घर में नकारात्मकता आती है। वास्तु के अनुसार ऐसी चीजों को रखना अशुभ माना गया है। आने वाले दिनों में दिवाली है, लगभग सभी घरों में साफ-सफाई शुरू हो चुकी है। माना जाता है स्वच्छ घरों में ही देवी लक्ष्मी का वास होता है। ऐसे में आइए जानते हैं किन चीजों को घर से हटा लें या फिर ठीक करा लें।
बंद घड़ी की कराें मरम्मत: अधिकतर लोग जानते हैं कि घर में कभी भी टूटी हुई या बंद हुई घड़ी नहीं रखी जाती। लेकिन इसके बावजूद भी लोग इस बात को नजरअंदाज कर देते हैं। वास्तु अनुसार अगर घर में ऐसी घड़ी है या तो उसकी मरम्मत करवा लें या फिर उसे घर से बाहर कर दें। बंद घड़ी तरक्की की राह में बाधा उत्पन्न करती है।
ठीक कराएं दरवाजे-खिड़कियां: घर की खिड़की या दरवाजों के शीशे कभी भी टूटे नहीं होने चाहिए। वास्तु अनुसार टूटे हुए शीशे प्रगति के मार्ग में बाधा का कारण बनते हैं। इसके अलावा, अगर किसी दरवाजे में दरार हो तो उसे भी ठीक करा लें।
घर से हटाएं घिसी हुई झाड़ू: माना जाता है कि घर में घिसी हुई झाड़ू लगाने से घर का सारा पैसा घर के बाहर चला जाता है। अगर आपके घर में भी घिसी हुई झाड़ू है और आप उससे अपना घर साफ करते हैं तो आपको तुरंत सावधान हो जाना चाहिए। ऐसी झाड़ू को तुरंत घर से बाहर निकालें। फिर नई झाड़ू से घर की सफाई करें।
बर्तन व फर्नीचर का भी रखें ध्यान: माना जाता है कि कभी भी टूटे हुए या चटके हुए बर्तनों को भी घर में नहीं रखना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी की कृपा नहीं बनती। अगर घर में कोई कुर्सी या फर्नीचर टूटा हुआ तो उसकी भी मरम्मत करा लें। इस बात का भी ध्यान रखें कि घर में लगे पौधों के पत्ते अगर सूखे या गले हुए दिखाई दें तो उसे तोड़कर फेंक दें।