Lucky Mark On Hand: सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के शरीर पर मौजूद अंगों की बनावट और आकार के आधार पर फलित किया जाता है। साथ ही व्यक्ति के भविष्य, व्यक्तित्व और करियर के बारे में बताया जाता है। ऐसे में यहां हम बात करने जा रहे हैं, हाथ में मौजूद उन निशानों के बारे में, जिनके हाथ में होने से व्यक्ति कम उम्र में ही अमीर बन जाता है। साथ ही वह अकूत धन-संपत्ति का मालिक होता है। आइए जानते हैं इन लकी निशानों के बारे में…

हथेली में कमल का चिह्न

सामुद्रिक शास्त्र अनुसार हाथ में कमल का निशान बेहद शुभ माना जाता है। वहीं हाथ में पद्म का निशान भी शुभ होता है। मान्यता है जिन लोगों की हथेली में यह निशान होता है, उन पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है। क्योंकि मां लक्ष्मी को भी कमल का फूल अति प्रिय है। जिन लोगों के हाथ में यह निशान होता है, वह लोग अकूत धन- संपत्ति के मालिक होते हैं। साथ ही इन लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। वहीं ये लोग कम उम्र में धनवान बन जाते हैं।

स्वास्तिक का निशान

भाग्यशाली लोगों के हाथ में स्वास्तिक का निशान होता है। जिन लोगों के हाथ में यह निशान होता है। वह लोग समाज में अपनी अलग पहचान बनाते हैं। इन लोगों को मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है। साथ ही जिन लोगों की हथेली में स्वास्तिक का चिन्ह बना होता है, वो लोग धन-दौलत के मामले में हमेशा सुखी रहते हैं। इन्हें पैसों की कभी कमी महसूस नहीं होती है।

हाथ में कलश का चिह्न

अगर किसी व्यक्ति के हाथ में कलश का चिह्न हो तो वह व्यक्ति पूजा- पाठ करने वाला है। ये लोग धर्म- कर्म के कार्य में खूब धन खर्च करते हैं। साथ ही ये लोग आस्तिक होते हैं। ये लोग कम धनवान भी होते हैं। साथ ही ऐसे लोगोंं की भगवान में अटूट आस्था होती है। साथ ही ये लोग धर्म के क्षेत्र में खूब नाम कमाते हैं। ये लोग काफी धार्मिक यात्राएं भी करते हैं। 

हथेली में हो त्रिभुज का निशान

हस्तरेखा शास्त्र अनुसार हथेली में त्रिभुज का निशान बेहद शुभ माना जाता है। जिन लोगों की हथेली में त्रिभुज का निशान होता है। वह लोग धनवान होते हैं। साथ ही ये लोग कम उम्र में ही व्यापार खड़ा कर लेते हैं। ये लोग बुद्धिमान भी होते हैं। साथ ही ये लोग हर परिस्थिति में खुश रहते हैं। ऐसे लोग बहुत ही गुणी, अच्छे चरित्र वाले, भाग्यवान और हर कार्य के लिए तत्पर रहते हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल