Samudrik Shastra For Nose: वैदिक ज्योतिष में जैसे व्यक्ति की कुंडली में स्थिति ग्रहों का विश्लेषण करके उसके भविष्य और भूत के बारे में बताते हैं। ऐसे ही सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के शरीर पर मौजूद अंग और उसकी बनावट से व्यक्ति का भूत और भविष्य का पता लगाया जाता है। इस ग्रंथ की रचना ऋषि समुद्र ने की थी इसलिए इसे समुद्र शास्त्र भी कहा जाता है। वहीं यहां हम बताने जा रहे हैं व्यक्ति के नाक की बनावट से उसके व्यक्तित्व और उसकी लाइफ से जुडें राज के बारे में, आइए जानते हैं…

दबी हुई नाक वाले लोग होते हैं इमोशनल

सामुद्रिक शास्त्र अनुसार जिन लोगों की दबी हुई नाक होती है, वो लोग इमोशनल होते हैं। साथ ही ये लोग ईमानदार होते हैं। वहीं इन लोगों की आर्थिक स्थिति थोड़ी खराब रहती है। वहीं इन लोगों को बंदिशें पसंद नहीं होती हैं। ये लोग आस्तिक होते हैं। साथ ही ये पूजा- पाठ करने वाले होते हैं।

मोटी नाक वाले लोग

जिन लोगों की मोटी नाक होती है। वो लोग थोड़े मजाकिया किस्म के होते हैं। साथ ही ये लोग कला के जानकार और कला प्रेमी होते हैं। वहीं इन लोगों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है। साथ ही जिस महफिल में जाते हैं, वहां रंग जमा देते हैं। ये लोग लाइफ में कुछ अलग सकते हैं। ये लोग व्यवहारिक भी होते हैं। वहीं ये लोग सेविंग करने में माहिर होते हैं। लेकिन समय पर खर्च करने में पीछे भी नहीं हटते हैं।

लंबी नाक वाले लोग

सामुद्रिक शास्त्र अनुसार जिन लोगों की लंबी नाक होती है। उन लोगों का व्यक्तित्व आकर्षक होता है। साथ ही लोग इनसे जल्दी इंप्रेस हो जाते हैं। ये लोग लग्जरी लाइफ जीने के शौकीन होते हैं। साथ ही ये लोग बहुत दृढ़ निश्चय करने वाले माने जाते हैं। ये लोग लाइफ में सभी भौतिक सुखों को प्राप्त करते हैं।

होते हैं शरारती और मजाकिया

छोटी नाक वाले लोग शरारती और मजाकिया किस्म के होते हैं। ये लोग संबंध बनाने में माहिर होते हैं। सात ही हर परिस्थिति में अपने आप को ढाल लेते हैं। समाज में ये अपनी अलग पहचान बनाते हैं। साथ ही ऐसे लोग अपने मन मुताबिक चीजें न होने पर आवेश में आकर गलत कदम उठा सकते हैं। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल