कहते हैं हाथ की रेखाओं में व्यक्ति की जीवन छुपा होता है। आपको बता दें कि जैसे ज्योतिष शास्त्र में व्यक्ति की कुंडली में स्थित ग्रहों का विश्लेषण करके उसके भविष्य या नेचर के बारे में बताते हैं। ऐसे ही हस्तरेखा शास्त्र में मनुष्य के हाथ में मौजूद रेखाओं और चिह्नों के आधार पर फलित किया जाता है। हाथ में कई प्रकार की रेखाएं स्थित होती हैं, जिनमें प्रमुखतय जीवन रेखा, भाग्य रेखा, विवाह रेखा और मकर रेखा शामिल हैं।

यहां हम बात करने जा रहे हैं मकर रेखा के बारे में। ये खुशहाली का प्रतीक मानी जाती है। ये रेखा हमेशा बनती बिगड़ती रहती है। अगर आपके हाथ में ये रेखा है तो भविष्य के लिए ये एक अच्छा संकेत है। मकर रेखा किसी भी रेखा के कोने में ही बनती है। यानी ये रेखा किसी भी रेखा के आरंभ और अंतिम भाग पर ही मिलेगी।

जीवन में खूब नाम और शौहरत कमाते हैं:

हस्तरेखा शास्त्र अनुसार जिन व्यक्तियों के हाथ में मकर रेखा सूर्य पर्वत के पास होती है तो इसका मतलब है कि ऐसे व्यक्ति का जीवन सुख-सुविधाओं में बितेगा। साथ ही ये लोग जीवन में खूब मान- सम्मान मिलता है। ये लोग किसी राजनीतिक या किसी अन्य बड़े पद पर भी हो सकते हैं। जिन लोगों के ये रेखा अंगूठे के पास होती है तो ऐसे लोग जीवन में खूब नाम और शौहरत कमाते हैं। ये लोग किसी को भी अपना बहुत जल्दी दोस्त बना लेते हैं। ये लोग कारोबार में अच्छा धन कमाते हैं।

किस्मत के होता हैं धनी:

यदि कलाई पर मकर रेखा बनती है तो इसका मतलब व्यक्ति की किस्मत का बहुत धनी होगा। साथ ही ऐसे लोगों को विदेश जाने के अवसर प्राप्त होते रहते हैं। अगर किसी स्त्री के हाथ में ये रेखा बनती है तो इसका मतलब उसका जीवनसाथी धनवान होगा। उसके पास पैसों की कोई कमी नहीं होगी। साथ ही ये लोग खुले दिल के होते हैं। ये लोग जल्दी किसी बात का बुरा नहीं मानते। ये लोग बड़े कारोबारी होते हैं और अपने दिमाग से व्यापार में अच्छा धन कमाते हैं। ये लोग स्पष्टवादी भी होते है। साथ ही ये लोग अपने पार्टनर से बहुत प्रेम करते हैं।

हस्तरेखा अनुसार मछली रेखा के साथ ही हथेली में मछली का चिन्ह होना भी काफी शुभ माना जाता है। यदि ये चिन्ह जीवन रेखा या भाग्य रेखा के ऊपर हो तो ये और भी अधिक शुभ माना जाता है। ये निशान लंबी उम्र का भी प्रतीक माना जाता है। ये लोग घूमने- फिरने के भी शौकीन होते हैं। साथ ही ये लोग खुलकर पैसा खर्च करते हैं।