वैदिक ज्योतिष में जैसे मनुष्य की कुंडली में स्थित ग्रहों का विश्लेषण करके उसके नेचर और भविष्य के बारे में बताया जाता है। वैसे ही हस्तरेखा शास्त्र में व्यक्ति की हथेली को पढ़कर उसके व्यक्तित्व और जीवन के बारे में बताया जाता है। हथेली में कई प्रकार की रेखाएं होती हैं, जैसे- धन रेखा, जीवन रेखा, मकर रेखा, विवाह रेखा आदि।
आज हम बात करने जा रहे हैं, मकर रेखा के बारे में। ये खुशहाली का प्रतीक मानी जाती है। ये रेखा हमेशा बनती बिगड़ती रहती है। अगर आपके हाथ में ये रेखा है तो भविष्य के लिए ये एक अच्छा संकेत है। मकर रेखा किसी भी रेखा के कोने में ही बनती है। यानी ये रेखा किसी भी रेखा के आरंभ और अंतिम भाग पर ही मिलेगी।
कलाई पर हो अगर मकर रेखा:
हस्तरेखा शास्त्र अनुसार यदि कलाई पर मकर रेखा बनती है तो इसका मतलब व्यक्ति की किस्मत काफी तेज होगी। ऐसे लोगों को विदेश जाने के अवसर प्राप्त होते रहते हैं। अगर किसी स्त्री के हाथ में ये रेखा बनती है तो इसका मतलब उसका जीवनसाथी धनवान होगा। उसके पास पैसों की कोई कमी नहीं होगी। साथ ही ये लोग खुले दिल के होते हैं। ये लोग जल्दी किसी बात का बुरा नहीं मानते। ये लोग बड़े कारोबारी होते हैं और अपने दिमाग से व्यापार में अच्छा धन कमाते हैं।
खूब मान- सम्मान मिलता है:
जिन लोगों के मकर रेखा सूर्य पर्वत के पास होती है तो इसका मतलब है कि ऐसे व्यक्ति का जीवन सुख-सुविधाओं में बितेगा। साथ ही ये लोग जीवन में खूब मान- सम्मान मिलता है। ये लोग किसी राजनीतिक पद पर भी हो सकते हैं। जिन लोगों के ये रेखा अंगूठे के पास होती है तो ऐसे लोग जीवन में खूब नाम कमाते हैं। ये लोग किसी को भी अपना बहुत जल्दी दोस्त बना लेते हैं। ये लोग व्यापार में अच्छा धन कमाते हैं।
लंबी आयु जीता है व्यक्ति:
मछली रेखा के साथ ही हथेली में मछली का चिन्ह होना भी काफी शुभ माना जाता है। यदि ये चिन्ह जीवन रेखा या भाग्य रेखा के ऊपर हो तो ये और भी अधिक शुभ माना जाता है। ये निशान लंबी उम्र का भी प्रतीक माना जाता है। साथ ये लोग बीमार भी कम ही पड़ते हैं। ये लोग महंगी- महंगी चीजे खरीदने के शौकीन होते हैं। साथ ये लोग शौक- मौज पर खूब पैसा खर्च करते हैं। इस लोगों की अच्छी जॉब होती है। साथ ही ये लोग बिजनेस माइंडेड भी होते हैं।
यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022, वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022, कर्क राशिफल 2022, सिंह राशिफल 2022, कन्या राशिफल 2022, तुला राशिफल 2022, वृश्चिक राशिफल 2022, धनु राशिफल 2022, मकर राशिफल 2022, कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022