ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियां वर्णित हैं। हर राशि का स्वामी ग्रह भी होता है। ग्रहों और राशियों के आधार पर ही व्यक्ति के स्वभाव और व्यक्तित्व का अंदाजा लगाया जा सकता है। यहां हम जानेंगे ऐसी राशियों के बारे में जिनसे जुड़े लोगों को बहुत गुस्सा आता है। ये हर बात पर नखरे दिखाने लगते हैं। जिस कारण इनके मित्र अधिक नहीं बन पाते। इन्हें कब कौन सी बात बुरी लग जाए इस बात का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है।
मिथुन- इस राशि के जातक बेहद ही अभिमानी होते हैं। इन्हें कोई भी बात बहुत जल्दी बुरी लग जाती है और ये सामने वाले से बात करना बंद कर देते हैं। कई बार तो इनके दोस्तों या रिश्तेदारों को इस बात का भी अंदाजा नहीं लग पाता कि ये किस बात पर नाराज हुए हैं। हालांकि जब इनका गुस्सा शांत होता है तो ये खुद ही बात कर लेते हैं।
मेष- मेष राशि के जातक बहुत गुस्सैल होते हैं। इनका हर किसी से झगड़ा होता रहता है। इन्हें छोटी सी बात भी चुभ जाती है और ये गुस्से में मुंह फुलाकर बैठ जाते हैं। इन्हें अपना मान-सम्मान बेहद प्यारा होता है। ये हर बात पर नखरे भी खूब दिखाते हैं।
मकर- इस राशि के जातक भी काफी नखरे बाज होते हैं। इनके साथ वही व्यक्ति रह सकता है जो इनके नखरे झेल सके। शांत रहने वाले लोगों से इनकी अच्छी निभती है जो इनकी हर बात सुन सके। इन्हें कोई भी बात बहुत जल्दी बुरी लगती है। यह भी पढ़ें- इन 4 परिस्थितियों में इंसान की उड़ जाती है नींद, जानिए क्या कहती है विदुर नीति
मीन- इस राशि के लोग वैसे तो काफी खुशमिजाज होते हैं लेकिन इन्हें जब गुस्सा आता है तो उसे शांत करना बेहद मुश्किल हो जाता है। ये कई बार तो गुस्से में अपने दोस्तों या चाहने वालों से कई दिनों तक बात नहीं करते। इन्हें किसी के आगे झुकना बिल्कुल भी पसंद नहीं होता। इसलिए इनकी यही चाहत होती है कि गलती चाहे किसी की भी हो लेकिन सिफारिश इनकी ही की जाए।