अपने समय के महान बुद्धिजीवियों में से एक आचार्य चाणक्य की नीतियां आज के समय में भी प्रासंगिक हैं। चाणक्य जी को समाज, राजनीति, अर्थव्यवस्था समेत लगभग हर विषयों की गहराई से समझ थी। अपनी नीतियों के बल पर ही उन्होंने एक साधारण से बालक चंद्रगुप्त मौर्य को मगध का सम्राट बनाया था। आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों के माध्यम से मानव को सही और सुखमय जीवन जीने के कई उपाय बताएं हैं। कहा जाता है कि अगर व्यक्ति चाणक्य जी की नीतियों का अनुसरण कर ले तो वह जिंदगी में कभी असफल नहीं होता।
आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में प्रेम और दांपत्य जीवन से जुड़ी कई बातों की चर्चा की है। साथ ही ऐसे पुरुषों के बारे में भी बताया है जो प्यार के मामले में कभी असफल नहीं होते। शादी के बाद ऐसे पुरुष अच्छे पति साबित होते हैं।
हर स्त्री का सम्मान करने वाले: आचार्य चाणक्य का मानना है कि जो व्यक्ति हर स्त्री को सम्मान की नजरों से देखता है, जो हमेशा अपनी पत्नी, मां और प्रेमिका को सम्मान देता है, उसे जीवन में कभी भी असफलता प्राप्त नहीं होती। ऐसा व्यक्ति प्रेम और रिश्तों के महत्व को समझता है। ऐसे पुरुष से शादी करने वाली महिलाएं कभी भी दुखी नहीं रहती, शादी के बाद ऐसा पुरुष एक अच्छा पति साबित होता है।
पराई स्त्री को बुरी नजर से ने देखने वाला: चाणक्य जी का मानना है कि जो पुरुष अपनी पत्नी या फिर प्रेमिका के अलावा किसी भी स्त्री को वासना की नजरों से नहीं देखता, उसका रिश्ता हमेशा कायम रहता है। प्रेम संबंध हो या फिर शादीशुदा जिंदगी, ऐसे व्यक्ति के रिश्ते में कभी खटास नहीं आती। पुरुषों में इस गुण की कामना हर महिला करती है।
सुरक्षा का अहसास: हर महिला चाहती है कि वह अपने प्रेमी या फिर पति के आसपास सुरक्षित महसूस करे। चाणक्य जी का भी मानना है कि जो व्यक्ति अपने पार्टनर के साथ सुरक्षात्मक व्यवहार करता है, उसका रिश्ता हमेशा मजबूत बना रहता है। ऐसे पुरुष अच्छे पार्टनर साबित होते हैं।
भौतिक और शारिरिक सुख: चाणक्य जी का मानना है कि जो व्यक्ति अपनी पत्नी या फिर प्रेमिका को भैतिक, भावनात्मक और शारिरिक, लगभग सभी तरह के सुख देता है, उसकी पत्नी हमेशा खुश रहती है। ऐसे पुरुष अच्छे पति साबित होते हैं।