Ziradei Assembly Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे शुक्रवार को घोषित कर दिए गए। नतीजों के मुताबिक, एनडीए ने 202 और महागठबंधन ने 35 सीटों पर जीत हासिल की है। एनडीए में बीजेपी- 89, जदयू-85, एलजेपी (रामविलास) -19, हम- 5 और RLM- 4 ने चार सीटों पर जीत हासिल की। जबकि, महागठबंधन में मुख्य पार्टी आरजेडी- 25, कांग्रेस- 6 को सीटों पर ही संतोष करना पड़ा। वहीं, जीरादेई विधानसभा सीट से जदयू के भीष्म प्रताप सिंह ने जीत हासिल की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी CPIML के अमरजीत कुशवाहा को हराया है।
Bihar Election Commission Result 2025 LIVE
जीरादेई विधानसभा चुनाव 2025 चुनाव परिणाम
| उम्मीदवार | पार्टी | परिणाम |
| भीष्म प्रताप सिंह | जदयू | 66227 (+ 2626) |
| अमरजीत कुशवाह | CPIML | 63601 ( -2626) |
| मुन्ना पांडेय | जनसुराज | 10125 ( -56102) |
जीरादेई विधानसभा सीट के 2020 के नतीजे
2020 के विधानसभा चुनाव में जीरादेई सीट पर भाकपा माले उम्मीदवार अमरजीत कुशवाहा ने जीत का परचम लहराया था। कुशवाहा को 69 हजार चार सौ 42 वोट मिला था तो जेडीयू कैंडिडेट कमला सिंह 43 हजार नौ सौ 32 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। वहीं एलजेपी उम्मीदवार बिनोद तिवारी सात हजार एक सौ 55 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।
| उम्मीदवार का नाम | पार्टी | प्राप्त वोट | परिणाम / अंतर |
|---|---|---|---|
| अमरजीत कुशवाहा | भाकपा माले (CPI-ML) | 69,442 | जीत |
| कमला सिंह | जेडीयू (JDU) | 43,932 | हार |
| बिनोद तिवारी | एलजेपी (LJP) | 7,155 | तीसरा स्थान |
जीरादेई विधानसभा सीट 2015 के नतीजे
2015 के विधानसभा चुनाव में जीरादेई सीट से जेडीयू कैंडिडेट रमेश सिंह कुशवाहा ने जीत हासिल की थी। रमेश सिंह कुशवाहा को 40 हजार सात सौ 60 वोट मिला था तो बीजेपी कैंडिडेट आशा देवी को 34 हजार छह सौ 69 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से रमेश सिंह कुशवाहा ने आशा देवी को 6 हजार 91 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं सीपीआई एमएल एल के कैंडिडेट अमरजीत कुशवाहा, 34 हजार पांच सौ 62 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे।
| उम्मीदवार का नाम | पार्टी | प्राप्त वोट | परिणाम / अंतर |
|---|---|---|---|
| रमेश सिंह कुशवाहा | जेडीयू (JDU) | 40,760 | जीत (+6,091) |
| आशा देवी | बीजेपी (BJP) | 34,669 | हार (-6,091) |
| अमरजीत कुशवाहा | सीपीआई (एमएल–एल) (CPI-ML-L) | 34,562 | तीसरा स्थान |
