UP News: गुटखा खाना आज के वक्त में देश की एक बड़ी समस्या है। इसको लेकर कई टकराव भी देखने को मिलते हैं। अब उत्तर प्रदेश के आगरा से अजीबोगरीब मामला सामना आया है, जहां एक पति-पत्नी के बीच केवल गुटखा खाने को लेकर टकराव हो गया और बात इतनी आगे बढ़ गई कि तलाक तक पहुंच गई। नतीजा ये रहा कि यूपी पुलिस भी इन मिया बीवी का यह विवाद नहीं सुलझा पाई।

यह मामाला आगरा का है जहां पत्नी के गुटखा खाना न छोड़ने पर विवाद परिवार परामर्श केंद्र में पहुंच गया है। पति का कहना है कि पत्नी झगड़े को तैयार रहती है लेकिन गुटखा खाना नहीं छोड़ती है। शख्स का आरोप है कि उसकी पत्नी के बाल झड़ रहे हैं, लोग मजाक उड़ाते हैं। दोनों पक्षों को शनिवार को तारीख पर बुलाया गया। मगर, समझौता नहीं हो पाया है।

छोटी-छोटी बात पर होगा झगड़ा

आगरा का सदर थाना क्षेत्र की युवती की शादी 15 साल पहले हाथरस निवासी शख्स के साथ हुई थी, जो कि एक किसान है, दोनों के तीन बच्चे हैं। पत्नी का कहना है कि शादी के पहले से ही उसे तंबाकू, गुटखा खाने की लत है। पति को भी इस बारे में पता था, पति अब छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करता है।

पति का आरोप है कि तंबाकू, गुटखा खाने के चलते ही पत्नी के बाल झड़ गए हैं, सब उसका मजाक बनाते हैं। पत्नी से तंबाकू, गुटखा छोड़ने के लिए बोला लेकिन मानी नहीं। काउंसलर ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया।

पति ने शर्त रखी कि पत्नी तंबाकू, गुटखा छोड़ेगी तभी ससुराल लेकर जाएगा, लेकिन पत्नी ने तंबाकू और गुटखा खाने की लत छोड़ने से मना कर दिया है।

अब यह देखना अहम है कि यह विवाद कितना आगे जाता है, क्या महिला की गुटखा खाने की आदत छूटती है, या फिर दोनों लोगों को रिश्ता ही खत्म हो जाएगा।