Weather forecast HIGHIGHTS: मौसम विभाग ने अनुमान जाहिर किया है कि अगले कुछ घंटों में हरियाणा के करनाल, यूपी के नजिबाबाद, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, खतौली, हस्तिनापुर और चांदपुर में गरज के साथ बारिश हो सकती है। इस बीच दिल्ली-एसनीआर में उमस का सिलसिला जारी है। लोग भारी गर्मी और उमस से बेहाल हैं। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले तीन-चार दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है।

मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वोत्तर भारत और पूर्वी भारत में अगले पांच दिनों तक व्यापक बारिश होने की संभावना है। पूर्वोत्तर बिहार में मानसून 3 जुलाई तक सक्रिय रहेगा। इस दौरान राज्य के अधिकांश जिलों में भारी बरिशा का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। मौसम विभाग ने बारिश के साथ ही वज्रपात की भी संभावना जताई है। बिहार में इस बार मानसून समय से तीन दिन पहले आया है और अभी तक राज्य में सामान्य से 92 फीसदी अधिक बारिश हुई है।

इसके साथ ही मध्य भारत में मानसून की सक्रियता बढ़ गई है। मध्य भारत के साथ पश्चिमी तटीय इलाकों में बारिश की गतिविधियां लगातार बढ़ती जा रही है। महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक और गोवा के तटीय भागों में खासतौर पर बारिश की गतिविधियां बढ़ रही हैं। ऐसे में मध्य भारत के भागों में महाराष्ट्र में अधिकांश जगहों पर बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। अगले चौबीस घंटे में गुजरात में बारिश के आसार हैं।

Coronavirus in India Live Updates:

केरल और दक्षिण तमिलनाडु में बारिश की संभावना कम है। हालांकि कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। आंध्र प्रदेश के उत्तरी तटीय इलाकों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में पिछले दो दिनों से मानसून की सक्रियता काफी कम हुई है। हालांकि इन राज्यों के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। अब पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में मूसलाधार बारिश की संभावना नहीं है।।

 

Live Blog

09:15 (IST)02 Jul 2020
असम में बाढ़ से सात और मौत, अब तक 33 की गई जान

असम में बाढ़ और इससे संबंधित घटनाओं में सात और लोगों की मौत हो गई जबकि विभिन्न स्थानों पर तटबंधों, सड़कों, पुलों और अन्य बुनियादी ढांचों को नुकसान पहुंचने के साथ ही करीब 15 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। बाढ़ में 33 लोगों ने जान गंवायी हैं जबकि 24 लोगों की मौत भूस्खलन के कारण हो गई। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार बुधवार को बारपेटा जिलें में तीन व्यक्तियों की और धुबरी, नगांव और नालबाड़ी में एक-एक व्यक्ति की बाढ़ जनित घटनाओं में मौत हो गयी जबकि कछार जिले में भूस्खलन में 50 वर्षीय एक व्यक्ति मारा गया।

08:35 (IST)02 Jul 2020
पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में पांच दिन बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वोत्तर भारत और पूर्वी भारत में अगले पांच दिनों तक व्यापक बारिश होने की संभावना है। पूर्वोत्तर बिहार में मानसून 3 जुलाई तक सक्रिय रहेगा। इस दौरान राज्य के अधिकांश जिलों में भारी बरिशा का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। मौसम विभाग ने बारिश के साथ ही वज्रपात की भी संभावना जताई है। बिहार में इस बार मानसून समय से तीन दिन पहले आया है और अभी तक राज्य में सामान्य से 92 फीसदी अधिक बारिश हुई है।

07:30 (IST)02 Jul 2020
अगले घंटे इन इलाकों में बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने अनुमान जाहिर किया है कि कुछ घंटों में हरियाणा के करनाल, यूपी के नजिबाबाद, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, खतौली, हस्तिनापुर, चांदपुर में गरज के साथ बारिश हो सकती है।

06:30 (IST)02 Jul 2020
राजस्थान में चल रही है लू  

बीकानेर बुधवार को राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा जहां पर अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं जैसलमेर में यह 44.1 डिग्री, बाड़मेर में 43.4 डिग्री, चुरू में 43.0 डिग्री, गंगानगर में 42.9 डिग्री, जोधपुर में 40.3 डिग्री व जयपुर में 41 डिग्री सेल्सियस रहा।

06:18 (IST)02 Jul 2020
यूपी में आगरा सबसे अधिक गर्म शहर रहा

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा। इस बीच, प्रयागराज में 17.2 मिलीमीटर(मिमी), बलिया में चार मिमी, गोरखपुर में 3.2 मिमी और वाराणसी में 0.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। आगरा प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा जहां पर अधिकतम तापमान 41 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं झांसी, अलीगढ़ और इटावा में क्रमश: 39.9, 38.8 और 38.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।



06:10 (IST)02 Jul 2020
हरियाणा और पंजाब में भी गर्मी  का सितम जारी

मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा और पंजाब में बुधावार को लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। दोनों राज्यों में अधिकतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हरियाणा में हिसार सबसे गर्म स्थान रहा जहां पर अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अंबाला और करनाल में क्रमश: 37.7 और 37 डिग्री तामपान दर्ज किया गया।
पंजाब के अमृतसर में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं लुधियाना और पटियाला में क्रमश: 38.1 और 37.7 डिग्री तापमान रहा।

05:42 (IST)02 Jul 2020
राष्ट्रीय राजधानी में पड़ रही तेज गर्मी

बुधवार को दिल्ली के अधिकतर इलाकों में अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री के बीच रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में आर्द्रता 57 से 84 प्रतिशत के बीच बनी रही। आईएमडी ने दिल्ली में मानसून के सामान्य रहने का पूर्वानुमान जताया है लेकिन 25 जून को राष्ट्रीय राजधानी में मानसून के दस्तक देने के बावजूद पर्याप्त बारिश नहीं हुई है।

05:05 (IST)02 Jul 2020
बारिश नहीं होने और उमस से परेशान रहे दिल्लीवासी

दिल्ली वाले बारिश नहीं होने से बुधवार को उमस (उच्च आर्द्रता) और गर्मी से परेशान रहे। हालांकि, भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में इस सप्ताहांत बारिश हो सकती है। सफदरजंग वेधशाला, जहां के आंकड़ों को पूरे शहर का प्रतिनिधि माना जाता है, ने अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है।

04:19 (IST)02 Jul 2020
असम में बारिश और भूस्खलन से सात की मौत, उत्तर भारत के कुछ इलाकों में हुई बारिश

असम के विभिन्न हिस्सों में बारिश और भूस्खलन से सात लोगों की मौत हो गई। इन्हें मिलाकार राज्य में अब तक 33 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, उत्तर भारत में गर्मी और उमस का सितम जारी है। हालांकि, कुछ इलाकों में बारिश हुई।



22:15 (IST)01 Jul 2020
जल्द ही फिर जोर पकड़ेगा मानसून, होगी ज्यादातर स्थानों पर बारिश

पिछले करीब एक हफ्ते से उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में खासा सक्रिय मानसून अब कुछ हल्का पड़ गया है। मगर एक—दो दिन बाद इसके फिर से जोर पकड़ने की सम्भावना है। आंचलिक मौसम केन्द्र की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में कुछ स्थानों पर वर्षा हुई। वहीं, राज्य के पश्चिमी भागों में मौसम आमतौर पर सूखा रहा। इस अवधि में बर्डघाट (गोरखपुर) में नौ सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गयी। इसके अलावा मिर्जापुर में छह, करछना और जौनपुर में पांच—पांच, अकबरपुर और ज्ञानपुर में तीन—तीन, गोरखपुर और हर्रैया में दो—दो सेंमी वर्षा रिकॉर्ड की गयी। अगले 24 घंटों के दौरान भी राज्य के कुछ स्थानों पर बारिश होने अथवा गरज—चमक के साथ छींटे पड़ने की सम्भावना है। कुछ स्थानों पर तेज हवा भी चल सकती है। अगली तीन जुलाई को मानसून फिर से जोर पकड़ेगा और प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में ज्यादातर स्थानों और पश्चिमी भागों में कुछ जगहों पर वर्षा हो सकती है। चार जुलाई को राज्य के अधिकतर स्थानों पर बारिश होने की प्रबल सम्भावना है।

17:22 (IST)01 Jul 2020
पिछले 24 घंटे में बीकानेर सबसे गर्म

स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे गर्म शहर रहा राजस्थान का बीकानेर जहां अधिकतम तापमान 45.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

15:26 (IST)01 Jul 2020
जम्मू-हिमाचल और कश्मीर के मौसम का हाल

मौसम विभाग ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में अगले 24 घंटे में मौसम पूरी तरह से बदल जाएगी। यहां जमकर बारिश होगी। इसके अलावा जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में जमकर बारिश होगी जिसका असर मैदान इलाकों पर बाढ़ के रूप में दिखेगा।

14:45 (IST)01 Jul 2020
अगले 24 घंटों का मौसमी पूर्वानुमान

अगले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश के पश्चिमी और मध्य भागों, कोंकण गोवा, तटीय कर्नाटक, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है।

14:00 (IST)01 Jul 2020
मैदानी भागों में बुधवार को 10 सबसे गर्म स्थान
13:19 (IST)01 Jul 2020
इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश

मौसम से जुड़ी जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक पूर्वोत्तर भारत में सिक्किम उप हिमालयी पश्चिम बंगाल समेत असम, मेघालय, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश के क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है। मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में बारिश की गतिविधियों में कमी रहेगी। असम और पूर्वी अरुणाचल में भी बारिश में ज्यादा तीव्रता देखने को नहीं मिलेगी।

12:41 (IST)01 Jul 2020
बिहार के मुजफ्फरपुर के लिए भी अलर्ट

बिहार में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है खासकर मुजफ्फरपुर जिले में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मंगलवार को भी जिले में बारिश होती रही। बिहार में कुछ दिनों पहले भी वज्रपात से कई लोगों की जान चली गई थी। इसे लेकर लोगों से अपील की जाती है कि बारिश के दौरान घर से बाहर ना निकलें।

12:11 (IST)01 Jul 2020
बिहार में बारिश का अलर्ट

बिहार में मौसम विभाग ने जुलाई के शुरूआत में भी भारी बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट किया है। इससे पहले मंगलवार को वज्रपात से प्रदेश में फिर 11 लोगों की मौत हो गई। सारण में पांच, पटना में दो, नवादा में दो, लखीसराय व जमुई में एक-एक व्यक्तियों की वज्रपात से मौत हुई है।

11:28 (IST)01 Jul 2020
बदलते मौसम में प्रवेश कर रहे हम: PM

पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी के खिलाफ लड़ते हुए अब हम Unlock-Two में प्रवेश कर रहे हैं। हम उस मौसम में भी प्रवेश कर रहे हैं जहां सर्दी-जुखाम, खांसी-बुखार ये सारे न जाने क्या क्या होता है, के मामले बढ़ जाते हैं।

10:47 (IST)01 Jul 2020
भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया, अगले 2 घंटे के भारी बारिश का अलर्ट, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश में अलर्ट, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और बिहार में अलर्ट, सभी राज्यों के कुछ जिलों में बारिश होगी।

10:13 (IST)01 Jul 2020
बारिश का मौसम शुरू, हरियाणा सीएम ने की खास अपील

हरियाणा के सीएम ने कहा कि बारिश का मौसम शुरू हो चुका है और इसे देखते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने सभी से अपील की है कि सर्दी, खांसी-बुखार तथा अन्य प्रकार की बीमारियों से सतर्क रहें। वर्तमान में कोरोना महामारी को देखते हुए हम सभी को अपने स्वास्थ्य के लिए विशेष सावधानी बरतनी है।

09:41 (IST)01 Jul 2020
24 घंटों में इन राज्यों में दस्तक दे सकता है मानसून

अगले 24 घंटों के दौरान गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, उत्तर प्रदेश के पूर्वी और मध्य भागों, उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों, उत्तरी और मध्य राजस्थान में कुछ स्थानों पर मानसून की हलचल बढ़ सकती है।

08:56 (IST)01 Jul 2020
बंगाल में कम होंगी बारिश की गतिविधियां

गंगीय पश्चिम बंगाल के क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियों में कमी देखने को मिलेगी। हालांकि अगले तीन दिनों तक बारिश रुक-रुककर होती रहेगी। पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश के भागों में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर रुक-रुककर बारिश होती रहेगी।

08:13 (IST)01 Jul 2020
वीडियो के जरिए जानिए देशभर के मौसम का हाल

07:14 (IST)01 Jul 2020
असम में बाढ़ से तीन और लोगों की मौत, 15 लाख से अधिक प्रभावित

असम में बाढ़ की स्थिति में मंगलवार को मामूली सुधार हुआ लेकिन स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। बाढ़ के कारण तीन और लोगों की मौत हो गई, जिससे बाढ़ में मरने वाले लोगों की संख्या 25 हो गई। इस बीच, देश के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश हुई, जबकि गुजरात में बिजली गिरने से सात लोगों की मौत हो गई। उत्तर भारत में मौसम मुख्य रूप से उमसभरा रहा, जबकि पश्चिमी, मध्य, पूर्वी और पूर्वोत्तर क्षेत्रों के कई इलाकों में मानसून की बारिश हुई। गुजरात के सौराष्ट्र में बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में सात लोगों की मौत हो गई।

06:27 (IST)01 Jul 2020
गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने में दो बच्चों समेत सात की मौत

गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र में मंगलवार को आकाशीय बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में दो बच्चों समेत सात लोगों की मौत हो गई। क्षेत्र में भारी बारिश दर्ज की गई है। एक अधिकारी ने बताया कि जामनगर जिले के लालपुर में रक्का गांव के खेत में आकाशीय बिजली गिरने से 35 वर्षीय एक महिला और उसके 12 वर्षीय बेटे की मौत हो गई जबकि देवभूमि द्वारका जिले के विरामदाद गांव में इसी तरह की एक अन्य घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई।उन्होंने कहा कि इसी तरह की घटनाओं में बोटाद जिले के दो गांवों में आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि मृतकों में पांच वर्षीय एक लड़का, उसके 60 वर्षीय दादा और 17 वर्षीय एक किशोरी शामिल है।

05:21 (IST)01 Jul 2020
राजस्थान के अधिकतर शहरों में अधिकतम तापमान में वृद्धि 

राजस्थान के अधिकतर शहरों में सोमवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। बीकानेर में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

04:26 (IST)01 Jul 2020
पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम और पूर्वोत्तर राज्यों में अगले पांच दिनों में भारी वर्षा का अनुमान: मौसम विभाग

भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक पूर्वानुमान के अनुसार, ‘‘पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम और पूर्वोत्तर राज्यों में अगले पांच दिनों के दौरान भारी वर्षा जारी रहने का अनुमान है।’’ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यून्तम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनसुार प्रदेश में आगरा सबसे गर्म शहर रहा जहां तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि झांसी में 37.6 और इटावा में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग के मुताबिक बलिया में 35 मिमी जबकि वाराणसी में 3.6 मिमी बारिश दर्ज की गयी।

03:29 (IST)01 Jul 2020
दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, कुछ इलाकों में बारिश के आसार

राष्ट्रीय राजधानी में, आंशिक रूप से बादल छाए रहने और अलग-अलग क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की वजह से पारा कुछ नीचे रहा। हालांकि, आर्द्रता का स्तर 91 प्रतिशत तक बढ़ गया, जिससे उमस बढ़ने के कारण दिल्लीवासियों को काफी परेशानी हुई। दिल्ली की सफदरजंग वेधशाला ने अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

20:46 (IST)30 Jun 2020
अगले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में हो सकती है हल्की बारिश

स्काईमेट वेदर के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में भी गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। जबकि पश्चिमी राजस्थान में मौसम लगभग सभी जगहों पर शुष्क और काफी गरम बना रहेगा।

19:14 (IST)30 Jun 2020
ओडिशा में भी हल्की बारिश के आसार

मौसम से जुड़ी जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक ओडिशा में भी हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। महाराष्ट्र में विदर्भ, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में बारिश की गतिविधियां कम हो जाएंगी और पूरे महाराष्ट्र में हल्की बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। गुजरात के तटीय और दक्षिणी भागों में अगले 24 घंटों में बारिश देखने को मिलेगी।

17:17 (IST)30 Jun 2020
अगले 3 से 4​ दिनों तक दिल्ली में ज्यादा बारिश के आसार नहीं

​मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के उप महानिदेशक आनंद शर्मा ने बताया कि दिल्ली में अगले 3 से 4​ दिनों में ज़्यादा बारिश होने की संभावना नहीं है, उसके बाद बारिश में कुछ बढ़ोतरी हो सकती है। यह खासकर उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी क्षेत्रों में होगी।

15:31 (IST)30 Jun 2020
यूपी के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने मंगलवार 30 जून को पूरे प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। खासतौर पर पूर्वी यूपी में भारी बारिश होने के ज्यादा आसार हैं। राज्य में बारिश का सिलसिला गुरुवा 2 जुलाई तक जारी रह सकता है।

15:05 (IST)30 Jun 2020
मिजोरम में बारिश के आसार

पिछले चार दिनों से मिजोरम के अलग-अलग इलाकों में हो रही भारी बारिश की स्थिति से राहत मिली है। इन इलाकों में मौसम में सुधार भी देखा जा रहा है। हालांकि अगले दो दिनों तक राज्य के दक्षिणी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है। अन्य हिस्सों में भी आंशिक बारिश हो सकती है।

14:13 (IST)30 Jun 2020
उत्तर भारत में गर्मी से मिलेगी राहत

मौसम विभाग ने उत्तर भारत के राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने कहा कि आने वाले 2 दिनों में पर्वतीय क्षेत्रों में जमकर बारिश होगी।

13:26 (IST)30 Jun 2020
वीडियो के जरिए जानिए देशभर के मौसम का हाल

12:41 (IST)30 Jun 2020
यूपी के कई शहरों में भारी बारिश की आशंका

यूपी में कानपुर समेत आसपास के शहरों में मौसम सुहाना बना हुआ है। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। कई शहरों में बारिश भी हुई। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 48 घंटे में भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है।

11:50 (IST)30 Jun 2020
आगरा के मौसम का हाल जानिए

मौसम विभाग ने आगरा में छह दिन पहले 48 घंटे में पश्चिमी उप्र में मानसून के सक्रिय होने का अनुमान जताया था लेकिन आगरा आते-आते मानसून एक्‍सप्रेस भटक गई। सोमवार शाम आई थोड़ी देर की बरसात ने ताजनगरी में उमस का स्‍तर बढ़ा दिया है। पसीने और चिपचिपाहट के बीच हालत खराब हो चली है। इधर मंगलवार को दिनभर बादलों की लुकाछिपी जारी रहने का अनुमान है।

10:40 (IST)30 Jun 2020
आज दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम का हाल, जानिए

मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में मंगलवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश भी होने की संभावना है, लेकिन इससे गर्मी और उमस से ज्यादा राहत नहीं मिलेगी। इसी के साथ मौसम विभाग ने मंगलवार को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम न्यूनतम 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।

10:05 (IST)30 Jun 2020
राजस्थान के मौसम का हाल जानिए

राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों में अधिकतम तापमान में वृद्धि के साथ गर्मी का कहर जारी रहा। पश्चिम क्षेत्र के सभी प्रमुख शहरों में सुबह के समय 30 के पार मापा गया है।

09:29 (IST)30 Jun 2020
दिल्ली एनसीआर बदला मौसम, हो सकती है बारिश

दिल्ली एनसीआर में मानसून का असर नजर आने लगा है। मौसम वाभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक मंगलवार को भी राजधानी में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। अगले एक-दो घंटे में दिल्ली व आसपास के इलाकों में बारिश हो सकती है।