नेता को कुर्सी मिलने के बाद कम ही ऐसा होता है कि उन्हें अपने मर्यादा का खयाल रहे। जनता के पैसों पर नेताओं के मौज करने की फितरत का एक और नमूना सामने आया है। मेरठ में बसपा के निगम पार्षद एक महिला डांसर के साथ डांस करने लगे, पार्षद राजकुमार उस समय सबकुछ भूल के जी तोड़ नाचने लगे। सोशल मीडिया पर पार्षद का वीडियो वायरल हो रहा है। सचिन गुप्ता नाम के एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है। मेरठ : ये हैं नगर निगम मेरठ के वार्ड 3 से बसपा पार्षद राजू उर्फ राजकुमार सिंह। देखिए कैसे डांसर महिला को बाहों में लेकर नाच रहे हैं। उस पर रुपये भी लुटाए गए। महिला दिवस पर महिला उत्थान का इससे बढ़िया उदाहरण और क्या होगा।

1 मिनट के इस वीडियो में नेता जी हाथ में नोट लिए महिला के सामने हवा में हाथ हिला रहे हैं और खुलेआम महिला को बाहों में भरते नजर आ रहे हैं। इतनी ही नहीं नेता जी नाचते वक्त अपनी सुध इतनी भूल गए कि वह महिला को गोद में उठाने की कोशिश तक करने लगे। सोशल मीडिया पर लोग मेरठ के वार्ड 3 से बसपा पार्षद राजू उर्फ राजकुमार सिंह की आलोचना कर रहे हैं।

ट्विटर पर यूजर की प्रतिक्रिया।(फोटो सोर्स- Twitter)

सोशल मीडिया  पर वायरल हो रहे इस वीडियो  को लेकर लोग पार्षद के मजे भी ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि यह वीडियो पार्षद जी की पत्नी को भी देखना चाहिए ताकि पता चले कि उनके पति कितने आशिक मिजाज हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है कि बसपा के लोगों यही उम्मीद कर सकते हो। आशा करता हू कोई शर्मनाक घटना ना घटी हो डान्स के बाद। एक अन्य यूजर ने तंज कसते हुए लिखा है ,’अच्छा काम तो कर रहे हैं बंधु ।।। नाचना तो स्वस्थ के लिये लाभकारी है’।