कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के प्रचार का बिगुल देवरिया से किसान यात्रा के जरिए फूंक दिया। मंगलवार को देवरिया के रुद्रपुर के पंचलड़ी कृतपुरा गांव से उन्होंने घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। इस दौरान किसान मांगपत्र इकट्ठे किए और घरों पर कांग्रेस के स्टिकर लगाए। किसान यात्रा के जरिए राहुल गांधी 225 विधानसभाओं में जाएंगे और 2500 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। कांग्रेस के प्रचार के लिए 250 मिनी रथ भी भेजे गए हैं। किसानों के साथ खाट पर चर्चा से पहले राहुल गांधी ने रुद्रपुर में दूधनाथ महादेव मंदिर में पूजा की। पूजा के दौरान राहुल ने शिवलिंग पर जल और फूल चढ़ाए। उनके साथ कांग्रेस नेता अखिलेश सिंह भी थे। पूजा के बाद पुजारियों ने राहुल गांधी को दुशाला ओढ़ाया। यह दुशाला भी कांग्रेस के झंडे जैसा ही था।
राहुल ने बाद में मंदिर में मौजूद लोगों से भी बात की। कांग्रेस उपाध्यक्ष के इस कदम को सॉफ्ट हिंदुत्व से जोड़कर देखा जा रहा है। किसान यात्रा के दौरान राहुल हर रोज दो जिलों में खाट पर चर्चा करेंगे। इसके लिए 3500 खाट तैयार कराई गई है। चार लाख कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लक्ष्य बनाकर 250 मिनी रथ भेजे गए हैं। प्रत्येक रथ में 1600 कार्यकर्ताओं के लिए प्रचार सामग्री और किसान मांगपत्र शामिल हैं। कार्यकर्ता मार्गदर्शिका में 100 पीले रंग के स्टीकर होंगे जिन्हें कार्यकर्ताओं के मोबाइल फोन और घरों के बाहर लगाया जाएगा। इन स्टीकर्स पर ‘कर्जा माफ, बिजली हाफ, समर्थन मूल्य का करो हिसाब’ जैसे नारे लिखे होंगे। इन पर कांग्रेस का चुनाव चिन्ह, राहुल का फोटो और 24 साल यूपी बेहाल जैसे नारे भी लिखे होंगे।”
#WATCH: Congress Vice President Rahul Gandhi offers prayers at Dugdheshwar Nath temple in Rudrapur. pic.twitter.com/dRfUo3z2Ff
— ANI UP (@ANINewsUP) September 6, 2016
Kisan Maang Patras being signed in Rudrapur pic.twitter.com/8A12r7k1ZI
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 6, 2016
Door to door campaign begins from vill Pachladi. Met farmers, &collected Kisan Maang Patras outlining their demands pic.twitter.com/sdNoZOB11R
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 6, 2016

