Vande Bharat Express News: देश की सबसे प्रीमियम ट्रेन यानी वंदे भारत एक्सप्रेस पर एक बार फिर पत्थरबाजी हुई है। इसके चलते ट्रेन के दो कोच की खड़कियों के शीशे टूट गए। इस पत्थरबाजी की वजह से ट्रेन के अंदर बैठे यात्री सहम गए। वंदे भारत पर यह पत्थरबाजी गाजियाबाद के मोदीनगर इलाके में हुई। सुबह 11 बजे इलाके से निकलने वाले इस ट्रेन को कुछ लोग लगातार निशाना बनाकर पत्थरबाजी कर रहे हैं।
दरअसल, यह मामला दिल्ली से सटे गाजियाबाद के मोदीनगर इलाके का है, जहां देहरादून से आनंद विहार जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन रोजाना 11 बजे गुजरती है। इस ट्रेन पर बुधवार को पत्थरबाजी हुई तो ट्रेने के दो कोच के शीशे ही टूट गए। इस ट्रेन पर इस इलाके में कई बार से पत्थरबाजी हो रही है। रेलवे ने इसको लेकर रिपोर्ट दर्ज की है।
अक्टूबर में भी हुई थी पत्थरबाजी
मोदीनगर के इस इलाके से गुजरने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पत्थरबाजी के मामले 22 अक्टूबर, 27 अक्टूबर, 22 नवंबर और 27 नवंबर को भी हो चुके हैं। अक्टूबर के महीने की बात करें तो यहां के सीकरी कलां और सोना एंक्लेव कॉलोनी के पास पत्थरबाजी हुई थी, जबकि हनुमानपुरी और श्रीनगर कॉलोनी के आस-पास हुई।
वंदे भारत का टिकट कैंसिल करने पर कितना रिफंड मिलता है?
पुलिस अभी तक नहीं पता लगा पाई वजह
पत्थरबाजी के बढ़ते मामलों के बावजूद अभी तक पुलिस किसी भी घटना का खुलासा नहीं कर पाई है और अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि पत्थरबाजी करने वाले लोग कौन हैं और क्यों वे लगातार वंदे भारत को निशाना बना रहे हैं।
तारीखों में है समानता
हैरानी की बात यह भी है कि पत्थरबाजी की चारों घटनाएं दोनों महीनों को एक ही तारीखों को हुआ है, जैसे 22 अक्टूबर 22 नवंबर और 27 अक्टूबर और 27 नवंबर। घटनाओं का दोहराव भी साजिश का संकते देता है, या फिर कुछ शरारती लोग बस शरारत कर रहे हैं। वंदे भारत एक्सप्रेस की खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।