उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक शख्स ने अपनी ही मां-बहन की निर्मम हत्या कर दी, गुस्से में काला झंडा लहराया और जोर-जोर से अल्लाह हू अकबर के नारे लगाए। पुलिस ने जब मौके पर पहुंच आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने 250 एसिड की बोतलें नीचे फेंक दीं, घर को भी आग के हवाले कर दिया।
क्यों मारा अपनी मां को?
आरोपी का नाम आरिफ है जो लंबे समय से अपने घरवालों को परेशान कर रहा था। आरिफ के भाई ने बताया है कि वो कट्टर बन चुका था। ISIS के वीडियो देखता था, उनसे प्रभावित रहता था और उसी वजह से हिंसा को पसंद करने लगा था। अब बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर अपनी मां और बहन को मार डाला। उसकी तरफ से अपने भाई की पत्नी और उसके बेटे पर भी हमला किया गया। किसी तरह उन दोनों की जान बची और मौके पर पहुंच पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
आरोपी का क्रिमिनल रिकॉर्ड
इस पूरी घटना का एक वीडियो सामने आया है जिसमें आरिफ अपनी घर की छत पर खड़ा होकर काला झंडा लहरा रहा है। इसके अलावा वो जोर-जोर से अल्लाह हू अकबर के नारे भी लगा रहा है। जानकारी मिली है कि आरोपी आरिफ पिछले एक हफ्ते से अपनी मां और बहन को मारने की साजिश रच रहा था। वो चाहता था कि दोनों किसी दूसरे घर में जाकर रहें। लेकिन क्योंकि उसकी उस मांग को नहीं माना गया, उसने ये बड़ा अपराध कर डाला।
पत्नी भी क्या अपराधी?
बताया तो ये भी जा रहा है कि आरिफ की पत्नी भी उसका पूरा साथ देती थी। आरिफ के भाई का कहना है कि उसने एक तलाकशुदा लड़की से शादी की थी। घरवालें उस शादी के खिलाफ थे, लेकिन उसने फिर भी की। आरोप लगाया गया कि आरिफ की पत्नी दूसरे घरवालों के खाने में टॉयलेट का पानी मिला दिया करती थी।