उत्तर प्रदेश के लखनऊ में महिला कांस्टेबल की एक शख्स ने लोहे की रॉड से पिटाई की। महिला सिपाही गश्त पर थी, तभी आरोपी ने उस पर अभद्र टिप्पणी की। विरोध किया तो घर से रॉड लाकर उसने हमला कर दिया। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन योगी के सूबे में कानून व्यवस्था पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं।
एडीसीपी, उत्तर प्राची सिंह ने बताया कि रविवार को अलीगंज थाना क्षेत्र में गश्त कर रही महिला सिपाही पर एक युवक ने अभद्र टिप्पणी की। जब महिला ने युवक से टिप्पणी पर सवाल किए तो युवक अपने घर जाकर लोहे की रॉड लाया और महिला सिपाही को मारने लगा। वह अकेली थी अपने आप को बचा नहीं पाई। उनका कहना है कि आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास व सरकारी कर्मी को डयूटी करने से रोकने समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
उधर, सोशल मीडिया पर लोगों ने तरह-तरह के कमेंट कर योगी सरकार पर तंज कसा। अमित पंजरे ने लिखा- उत्तरप्रदेश में जब पुलिस ही सुरक्षित नही है तो आम आदमी की क्या हालत होंगे। सरकार अपना भोंपू जोर से बजाने में मस्त जनता और पुलिस दोनों त्रस्त। संग्राम सिंह ने लिखा- रुको जरा अगली खबर पुलिस नहीं बताएगी, सोशल मीडिया में मिलेगी।
https://t.co/TG6cXOlUr0
— Prof.Narendra Tandon (@TandonNarenn) August 30, 2021
https://twitter.com/JBreakingBajpai/status/1432006132088729602?s=20
महेश प्रजापति ने पूछा- फिर क्या हुआ, उसकी गाड़ी पलटी या नहीं। नरेश टंडन ने लिखा- जिस राज्य में या जिसके शासन काल में सुरक्षा कर्मी सुरक्षित नहीं तो आम जनता का क्या हाल होगा आप समझ लीजिए! हत्या प्रदेश में जंगल राज कायम है। ढोंगी बाबा को मठ में बैठाओ….को वापस लाओ!! एक यूजर ने लिखा- जिस राज्य में महिला पुलिस सुरक्षित नहीं। उस राज्य में कमजोर, दलित, ग़रीब तबके की महिलाओं, लड़कियों के साथ क्या कुछ नहीं होता होगा!
एक ने तंज कसते हुए कहा- ईश्वर के दर पर देर है मगर अंधेर नहीं। हरियाणा के किसानो के साथ जो दगा हुआ उसका जिम्मेदार कौन? ये वो किसान है जिनको पुलिस ने मारा था। फूल सिंह का कहना था कि योगी के राज में ये आम बात है। कानून का मख़ौल उड़ाने का लाइसेंस जो मिल जाता है भक्तों को। चेतन ने लिखा- वो जाके बजरंग दल या हिंदू वाहिनी ज्वाइन कर लेगा फिर तुम लोग कुछ नही कर सकते उसका।