उत्तर प्रदेश की पुलिस कितनी सजग है इसका अंदाजा तो आप इस बात से ही लगा सकते हैं कि एटा में पुलिस अधिकारियों को ड्यूटी के समय शराब के नशे में धुत पाया गया और जिस कैदी की पेशी के लिए वे उसे कोर्ट में लेकर आए थे उसी के पैसों से अपने लिए तम्बाकू भी खरीदवाते भी नजर आए। पुलिस कांस्टेबल रवि कुमार सिंह यादव और राकेश कुमार आरोपी राजू को जिला अदालत में पेशी के लिए लाए थे। दोनों कांस्टेबल शराब के नशे में धुत थे। वहीं आरोपी राजू एक हथकड़ी के साथ एक कांस्टेबल के हाथ से बंधा हुआ था। उन्होंने राजू से उसके पैसों से अपने लिए तम्बाकू और सिगरेट खरीदवाया।
यह पूरी घटना एएनआई के कैमरे में कैद हुई। इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दोनों कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है और इस मामले की पूरी जांच की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ हाथरस की बात करें तो वहां पर एक चौंकाने वाली घटना कैमरे में कैद हुई है। यहां पर एक पुलिसकर्मी एक ट्रैक्टर ट्रोली वाले से घूस लेता हुआ कैमरे में दिखाई दे रहा है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पुलिसवाला पैसे गिन रहा है और जब उसकी नजर कैमरे पर पड़ती है तो वह पैसों को अपनी जेब में रख लेता है। इस घटना के सामने आने के बाद यूपी की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए है।
#WATCH Drunk Policeman and prisoner buying tobacco in Uttar Pradesh’s Etah (28.7.17) pic.twitter.com/2FJLJdk65i
— ANI UP (@ANINewsUP) July 29, 2017
UP: Policeman caught on camera while taking bribe from a tractor trolley owner in Hathras. pic.twitter.com/4QtPIFLFZG
— ANI UP (@ANINewsUP) July 29, 2017
वहीं भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी भी यूपी की लचर कानून व्यवस्था को बेकार बता चुकी हैं। अपने एक बयान में मेनका ने कहा था कि उत्तर प्रदेश का पुलिस विभाग पिछले 15 वर्षों में सड़ चुका है और पिछली सरकारों ने अधिकारियों से रिश्वत लेकर उनकी तैनाती की होगी। मेनका ने कानून व्यवस्था की स्थिति के लिए पिछली सरकारों को दोषी ठहराया था और कहा था कि राज्य में पुलिस व्यवस्था अराजक स्थिति में है तथा इसे ठीक करना होगा।