उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बुधवार (27 अप्रैल, 2022) को बाराबंकी दौरे पर चौंकाने वाली घटना हुई। जानकारी के मुताबिक, भाजपा के एक बूथ कार्यकर्ताओं ने केशव प्रसाद मौर्या के पांव पकड़कर फूट-फूट कर रोने लगा और फिर उसने उपमुख्यमंत्री से कहा कि सपा से जुड़े दबंगों की ओर से उसे परेशान किया जा रहा है। पुलिस ने उसे फर्जी मामलों में फंसाया है और पुलिस यह उन्हीं के इशारे पर कार्य कर रही हैं।

गौरतलब है कि यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बाराबंकी जिले में चल रहे बीजेपी के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे। जैसे ही कार्यक्रम के समापन के बाद मौर्य बाहर निकले तो भाजपा का बूथ अध्यक्ष उनके पैरों पर गिरकर फूट-फूट कर रोने लगा, जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उसे तुरंत उठाया और उसने केशव प्रसाद मौर्य को अपनी समस्या सुनाई।

मामला विधानसभा चुनाव के दौरान अपर्णा यादव के बाराबंकी दौरे से जुड़ा हुआ है। जहां वे एक गांव में एक सभा को संबोधित करने आई हुई थी। उनके इस दौरे को लेकर कुछ सपा कार्यकर्ताओं ने नारे लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया था। सपा कार्यकर्ताओं की ओर से इस विरोध प्रदर्शन पर अपर्णा यादव ने उस समय कहा था कि वह शेरनी हैं और समाजवादी पार्टी के इन गुंडों से डरने वाली नहीं है।

अपर्णा यादव के दौरे के बाद भाजपा बूथ अध्यक्ष ने समाजवादी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं की पहचान करवा कर उन्हें पुलिस से पकड़वा दिया था, जिसके बाद से वह लोग उनसे दुश्मनी निकाल रहे हैं।

सपा विधायक के इशारे पर कार्य कर रही पुलिस: पीड़ित पक्ष की तरफ से बताया गया कि स्थानीय विधायक सुरेश यादव के इशारे पर पुलिस कार्य कर रही है। उसके खिलाफ फर्जी मुकदमे लगाए गए हैं। वहीं, सपा कार्यकर्ता बार-बार उसे पीट रहे हैं जिस वजह से वह गांव भी नहीं जा सकता है।

पूरी समस्या सुनने के बाद उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पीड़ित पक्ष को आश्वासन दिया कि वह इस पूरे मामले पर कार्यवाही के आदेश देंगे।