समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की बीते दिन मंगलवार (12 फरवरी) को लखनऊ से प्रयागराज जा रहे थे। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री को इलाहाबाद विश्वविद्यालय के एक कार्यक्रम में शामिल होना था। जिसके लिए वह फ्लाइट पकड़ने एयरपोर्ट पहुंचे थे। लेकिन उन्हें प्लेन में चढ़ने से एडीएम वैभव मिश्रा ने रोक दिया था। जिस पर अखिलेश यादव का पारा काफी चढ़ गया था। इस दौरान सपा सुप्रीमो ने एडीएम को डपटते हुए पूछा था कि कितना पढ़े लिखे हो? अब अखिलेश के पूछे इस सवाल का जवाब भी आ गया है।
उत्तर प्रदेश की पूर्ववर्ती सरकार के मुखिया अखिलेश यादव का रास्ता रोकने वाले लखनऊ के एडीएम सिटी वैभव मिश्रा टॉपर रहे हैं। वह 2008 बैच के टॉपर हैं। वैभव मिश्रा मूलरूप से प्रतापगढ़ जिले के गजरिया गांव के हैं। उनके शुरुआती पढ़ाई गांव में ही हुई। इसके बाद वह इंटर करने लालगंज पहुंचे। इसके बाद इलाहाबाद से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। यहीं से उन्होंने परास्नातक भी किया। उनके पिता एस पी सेना में वारंट ऑफिसर रह चुके हैं। हालांकि कम उम्र में ही उनके सिर से पिता का साया हट गया था।
बता दें कि, अखिलेश यादव यूपी की राजधानी लखनऊ के एयरपोर्ट से प्रयागराज के लिए रवाना हो रहे थे। अखिलेश इलाहबाद यूनिवर्सिटी को छात्र संघ के कार्यक्रम में शिरकत करना था। लेकिन लखनऊ एयरपोर्ट पर उन्हें रोक लिया गया। इस दौरान उनके कार से उतरते ही पुलिस के जवान उनको सलामी देते हैं। वहीं पर खड़े वैभव मिश्रा भी उनसे नमस्कार करते हैं। इसके बाद वह अखिलेश यादव का रास्ता रोकने लगते हैं। लेकिन अखिलेश की सुरक्षा में लगे कर्मी एडीएम को झड़क देते हैं। इसके बाद अखिलेश यादव कहते हैं कि, पहले बात बताइए… हाथ मत लगाना, बात बताओ… तुम कितना पढ़े लिखे हो? इसका घटना का वीडियो भी सामने आया था। जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।