उत्तर प्रदेश के मेरठ में यौन शोषण के मामले में गिरफ्तार शख्स के बारे में एक हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ है। जांच में पता चला है कि वह अपने घर में लड़कियों को काम करने के लिए रखता फिर सीसीटीवी कैमरों से उनकी निगरानी करता था। उस पर आरोप है कि वह लड़कियों के विडियो बनाने के बाद उन्हें वायरल करने की धमकी देकर उनका यौन शोषण करता था। बताया जा रहा है कि उसने घर में 13 सीसीटीवी कैमरे लगवए थे।

National Hindi News, 05 May 2019 LIVE Updates: दिन भर की बड़ी खबरों के लिए क्लिक करें

क्या है मामला: मेरठ के जागृति विहार में रिटायर बीमा अधिकारी विमल चंद जो कि गरीब घरों की लड़कियों को घरेलू काम के लिए नौकरी पर रखता था और बाद में उनको पैसे का लालच देकर यौन शोषण करता था। इस मामले में पुलिस ने उसे पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस के मुताबिक ज्‍यादातर लड़कियां गरीब घरों से होती थीं और विमल के झांसे में फंस जाती थीं। घर में हर जगह सीसीटीवी लगाकर वह लड़कियों के अश्लील वीडियो रिकॉर्ड करता और फिर बाद में वायरल करने की धमकी देकर लड़कियों का यौन शोषण करता। बताया जा रहा है कि लड़कियों को लाने में नौकरानी विमल चंद की मदद करती थी।

कौन है आरोपी: उन्नाव जिले का रहने वाला आरोपी विमल चंद 2016 में हापुड़ से सहायक प्रशासनिक अधिकारी के पद से रिटायर हुआ था। इसके बाद वह मेडिकल थाने के जागृति विहार में रहने लगा। बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी भी अधिकारी की पोस्ट से रिटायर्ड हुई थीं लेकिन 3 साल पहले ही उसकी मौत हो गई थी। विमल की एक बेटी है जिसकी शादी हो चुकी है और वह अभी विदेश में रहती है। बताया जा रहा है कि विमल ने अब तक कई युवतियों के साथ दुष्कर्म किया है।

सीसीटीवी से लैस था घर: विमल चंद ने बेडरूम, लिविंग रूम और यहां तक बाथरूम में भी सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे। पुलिस ने कुछ बच्चियों के मेडिकल टेस्ट करवाएं हैं और उनके साथ दुष्‍कर्म की पुष्टि भी हो चुकी है।