बिहार में एनडीए की बंपर जीत के बाद नीतीश कुमार ने रिकॉर्ड 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। नीतीश सरकार में सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। दो उपमुख्यमंत्री समेत 26 मंत्रियों ने नीतीश सरकार में पद और गोपनीयता की शपथ ली है। शपथ लेने वालों में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के कोटे से दीपक प्रकाश मंत्री बने हैं। वो अभी किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं, यानी वो न तो विधानसभा और न हीं विधान परिषद के सदस्य हैं।

37 वर्षीय दीपक प्रकाश ने एमआईटी, मणिपाल से कंप्यूटर साइंस में बीटेक (2011) पूरा किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद दीपक ने साल 2011 से 2013 तक साफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में कार्य किया।

दीपक प्रकाश पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के बेटे हैं। उपेंद्र कुशवाहा वर्तमान में राज्यसभा सांसद हैं, वहीं उनकी पत्नी स्नेहलता कुशवाहा हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में सासाराम से जीतकर विधायक बनीं हैं। यानी की पिता सांसद-मां विधायक के बाद अब बेटे दीपक प्रकाश अब नीतीश सरकार में मंत्री बन गए हैं। स्नेहलता ने सासाराम विधानसभा से 25 हजार से अधिक वोटों से राजद उम्मीदवार को हराया था। अब आगामी 6 महीने के भीतर दीपक प्रकाश को विधानसभा या विधान परिषद में से एक की सदस्यता लेनी होगी।

छोटे सहयोगी दलों को मिला 4 मंत्री पद

दरअसल बीते विधानसभा चुनाव के दौरान एनडीए सीट शेयरिंग के दौरान उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी आरएलएम के खाते में एक एमएलसी पद देने पर सहमति बनी थी। पार्टी को 6 सीट दिए जाने के बाद कुशवाहा ने नाराजगी जताई थी। जिसके बाद यह खबर आई थी कि चुनाव बाद एक एमएलसी सीट देने की भी बात हुई है। 6 सीटों पर चुनाव लड़ी कुशवाहा की पार्टी के 4 विधायक जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं।

कौन हैं जमाँ खान, 90 फीसदी हिन्दू आबादी से लगातार दो बार बने हैं विधायक और मंत्री

हाल ही में संपन्न हुए बिहार विधानसभा चुनाव में राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने 4 सीटों पर जीत दर्ज की है। एनडीए की सरकार में बीजेपी-जेडीयू के 22 मंत्री बनाए गए हैं, जबकि उनके सहयोगी दलों को 4 मंत्री पद दिया गया है। चिराग पासवान की एलजेपी-आर के कोटे से दो, जीतनराम मांझी की हम और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को एक-एक मंत्री पद मिला है।

बिहार मंत्रिमंडल 2025 – पार्टी के अनुसार वितरण

27 सदस्यीय मंत्रिमंडल की पूर्ण सूची
भारतीय जनता पार्टी (BJP)
14
सम्राट चौधरी उप मुख्यमंत्री
विजय कुमार सिन्हा उप मुख्यमंत्री
मंगल पांडेय
दिलीप कुमार जायसवाल
रामकृपाल यादव
नितिन नबीन
संजय सिंह टाइगर
अरुण शंकर प्रसाद
सुरेंद्र मेहता
नारायण प्रसाद
रमा निषाद
लखेंद्र कुमार रौशन
श्रेयसी सिंह
डॉ. प्रमोद कुमार
जनता दल (यूनाइटेड) – JDU
8
नीतीश कुमार मुख्यमंत्री
विजय कुमार चौधरी
बिजेंद्र कुमार यादव
श्रवण कुमार
अशोक चौधरी
लेशी सिंह
मदन सहनी
सुनील कुमार
जमां खान
लोजपा (राम विलास) – LJP(RV)
2
संजय कुमार
संजय कुमार सिंह
अन्य दल (HAMS + रालोमो)
2
संतोष कुमार सुमन HAMS
दीपक प्रकाश रालोमो
Express InfoGenIE