UP Uttarakhand Election Results 2022: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से संबद्ध मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत की सराहना करते हुए कहा कि राज्य के लोगों ने विपक्षी दलों की ‘‘नकारात्मक राजनीति’’ को खारिज करते हुए ‘‘मोदी-योगी की शासन शैली’’ में फिर से अपना विश्वास जताया है। इसने यह भी दावा किया कि आठ प्रतिशत से अधिक मुस्लिम वोट भाजपा के खाते में गए हैं।
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रवक्ता साहिद सईद ने एक बयान में कहा, “समाजवादी पार्टी के एमवाई (मुस्लिम एवं यादव) समीकरण पर भाजपा सरकार की योजनाओं और कार्यों के कार्यान्वयन का प्रभाव पूरी तरह से भारी पड़ा। उन्होंने दावा किया, ‘‘मुस्लिम महिलाओं और पुरुषों ने भी बड़ी संख्या में भाजपा को वोट दिया। आठ प्रतिशत से अधिक मुस्लिम मतदाताओं ने भाजपा के पक्ष में मतदान किया।’’
Election Results 2022 LIVE: यहां पाएं पल-पल के ताजा अपडेट्स
बता दें कि यूपी विधानसभा चुनाव में निर्वाचन आयोग ने रात करीब साढ़े 11 बजे तक राज्य की 403 सीटों में 391 सीटों पर चुनाव परिणाम घोषित कर दिए थे। इसमें भारतीय जनता पार्टी ने सरकार बनाने के लिए सहयोगियों समेत 268 सीटें हासिल कर बहुमत हासिल कर लिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर विधानसभा सीट पर करीब एक लाख से अधिक मतों से चुनाव जीते। हालांकि, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कौशांबी जिले की सिराथू सीट पर सात हजार से अधिक मतों से चुनाव हार गये।
Punjab Elections Results 2022 LIVE Updates
वहीं, राज्य की मुख्य विपक्षी समाजवादी पार्टी ने 105 सीटों पर जीत दर्ज कर ली और सात सीटों पर आगे चल रही थी। सपा की सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल ने आठ और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने छह सीटों पर जीत दर्ज की। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मैनपुरी जिले की करहल सीट पर केंद्रीय मंत्री और भाजपा उम्मीदवार प्रोफेसर एस पी सिंह बघेल को 67 हजार से अधिक मतों से पराजित कर दिया।
UP/Uttarakhand Election Results Live Updates: यूपी में अधिकतर एग्जिट पोल्स बीजेपी की सत्ता में वापसी की भविष्यवाणी कर रहे हैं, जबकि उत्तराखंड में पासा किसी भी तरफ पलट सकता है।
उत्तर प्रदेश की सबसे चर्चित सीट रामपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता आजम खान 19 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं। उनके सामने बीजेपी के आकाश सक्सेना चुनावी मैदान में हैं।
रुझानों में भाजपा को बहुमत मिल रहा है। इस बीच समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय पहुंचे हैं।
चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी की टिकट पर शिवपाल सिंह यादव पीछे चल रहे हैं।
चुनाव आयोग के अनुसार उत्तर प्रदेश में भाजपा-201, समाजवादी पार्टी-89 सीट, अपना दल-8 और अन्य-23 सीटों पर आगे है।
उत्तर प्रदेश की वाराणसी जिले की 6 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है
अखिलेश यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, “इम्तिहान बाकी है अभी हौसलों का वक़्त आ गया है अब ‘फ़ैसलों’ का मतगणना केंद्रों पर दिन-रात सतर्क और सचेत रूप से सक्रिय रहने के लिए सपा-गठबंधन के हर एक कार्यकर्ता, समर्थक, नेतागण, पदाधिकारी और शुभचितंक को हृदय से धन्यवाद! ‘लोकतंत्र के सिपाही’ जीत का प्रमाणपत्र लेकर ही लौटें!”
यूपी की हाथरस जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर भाजपा आगे नजर आ रही है। बता दें कि सादाबाद सीट पर रामवीर उपाध्याय, सदर सीट से अंजुला माहौर और सिकंदराराउ सीट से वीरेंद्र सिंह राणा आगे चल रहे हैं।
यूपी में 146 सीटों के शुरुआती रुझान सामने आए हैं। जिसमें भाजपा 80 और सपा 63 सीटों पर अपनी बढ़त बनाए हुए हैं।
उत्तर प्रदेश में 135 सीटों के रुझान सामने आए हैं। जिसमें भाजपा 71 और सपा 61 सीटों पर आगे है।
उत्तराखंड में शुरुआती गितनी में बीजेपी 10 सीटों पर बढ़त लेकर चल रही है। वहीं कांग्रेस को 13 सीटों पर बढ़त मिली है।
उत्तर प्रदेश में 116 सीटों पर आए शुरुआती रुझानो में भाजपा ने 65 सपा ने 48 पर अपनी बढ़त बना ली है।
यूपी में 72 सीटों के रुझान में भाजपा 47 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं सपा 26 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
उत्तराखंड में बैलेट पेपर की मतगणना में शुरुआती रुझानों में भाजपा 5 सीटों पर और कांग्रेस 9 सीटों पर आगे नजर आ रही है।
बैलेट पेपर की गिनती शुरू हो चुकी है। वहीं शुरुआती रुझानों में बीजेपी 30 और समाजवादी पार्टी 20 सीटों पर आगे है।
उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हुई।
कांग्रेस के दिग्गज नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि एक बार मैंने 48 सीटों पर जीत की बात कही थी, नतीजों में उसके आसपास ही सीटें आएंगी। हमें किसी भी तरह की चिंता नहीं है।
देहरादून के ज़िलाधिकारी आर. राजेश कुमार ने बताया, “पूरी तैयारी हो चुकी है। 8 बजे पोस्टल बैलेट और 8:30 बजे EVM की मतगणना शुरू होगी।”
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि जनता इस बार स्पष्ट बहुमत देने जा रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की बहुमत से सरकार बनेगी।
सरोजनी नगर से भाजपा उम्मीदवार राजेश्वर सिंह ने मतगणना से पहले कहा कि भाजपा की नीतियों और विकास से सभी प्रसन्न हैं। यहां पर हर कार्यकर्ता ने राजेश्वर सिंह बनकर चुनाव लड़ा है। हमें जनता का बहुत प्यार मिला है।
उत्तर प्रदेश के मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि हम पूरी तरह से आश्वस्त हैं कि भाजपा प्रचंड बहुमत से दोबारा सत्ता में आ रही है, प्रदेश के लोगों ने प्रधानमंत्री की गरीब कल्याण की योजनाओं पर मुहर लगा दी है। हम भारी बहुमत से चुनाव जीतने वाले हैं।
इस बार उत्तर प्रदेश चुनाव में ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को पोस्टल बैलेट से मतदान करने की सुविधा दी गई। जिसमें क़रीब 3 लाख 75 हज़ार सर्विस वोट डाले गए
योगी आदित्यनाथ अगर चुनाव के बाद दोबारा मुख्यमंत्री बनते हैं तो वह सामान्य निर्वाचन के बाद लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने वाले पहले व्यक्ति होंगे। भाजपा ने वर्ष 2017 में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाई थी। पिछले विधानसभा चुनाव में इस पार्टी को 403 में से 312 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं, उसके सहयोगियों अपना दल (सोनेलाल) को नौ और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को चार सीटें मिली थी।
भाजपा ने इस बार अपना दल (सोनेलाल) और निषाद पार्टी के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा, जबकि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस बार राष्ट्रीय लोक दल तथा सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी समेत कई क्षेत्रीय दलों से गठबंधन किया है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिहाज से महत्वपूर्ण होने के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे प्रदेश में जगह-जगह ताबड़तोड़ रैलियां कीं। वैसे तो उनके निशाने पर सभी विपक्षी दल रहे लेकिन उनका विशेष जोर सपा पर हमले बोलने पर ही रहा।
