UP Uttarakhand Election Results 2022: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से संबद्ध मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत की सराहना करते हुए कहा कि राज्य के लोगों ने विपक्षी दलों की ‘‘नकारात्मक राजनीति’’ को खारिज करते हुए ‘‘मोदी-योगी की शासन शैली’’ में फिर से अपना विश्वास जताया है। इसने यह भी दावा किया कि आठ प्रतिशत से अधिक मुस्लिम वोट भाजपा के खाते में गए हैं।
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रवक्ता साहिद सईद ने एक बयान में कहा, “समाजवादी पार्टी के एमवाई (मुस्लिम एवं यादव) समीकरण पर भाजपा सरकार की योजनाओं और कार्यों के कार्यान्वयन का प्रभाव पूरी तरह से भारी पड़ा। उन्होंने दावा किया, ‘‘मुस्लिम महिलाओं और पुरुषों ने भी बड़ी संख्या में भाजपा को वोट दिया। आठ प्रतिशत से अधिक मुस्लिम मतदाताओं ने भाजपा के पक्ष में मतदान किया।’’
Election Results 2022 LIVE: यहां पाएं पल-पल के ताजा अपडेट्स
बता दें कि यूपी विधानसभा चुनाव में निर्वाचन आयोग ने रात करीब साढ़े 11 बजे तक राज्य की 403 सीटों में 391 सीटों पर चुनाव परिणाम घोषित कर दिए थे। इसमें भारतीय जनता पार्टी ने सरकार बनाने के लिए सहयोगियों समेत 268 सीटें हासिल कर बहुमत हासिल कर लिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर विधानसभा सीट पर करीब एक लाख से अधिक मतों से चुनाव जीते। हालांकि, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कौशांबी जिले की सिराथू सीट पर सात हजार से अधिक मतों से चुनाव हार गये।
Punjab Elections Results 2022 LIVE Updates
वहीं, राज्य की मुख्य विपक्षी समाजवादी पार्टी ने 105 सीटों पर जीत दर्ज कर ली और सात सीटों पर आगे चल रही थी। सपा की सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल ने आठ और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने छह सीटों पर जीत दर्ज की। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मैनपुरी जिले की करहल सीट पर केंद्रीय मंत्री और भाजपा उम्मीदवार प्रोफेसर एस पी सिंह बघेल को 67 हजार से अधिक मतों से पराजित कर दिया।
UP/Uttarakhand Election Results Live Updates: यूपी में अधिकतर एग्जिट पोल्स बीजेपी की सत्ता में वापसी की भविष्यवाणी कर रहे हैं, जबकि उत्तराखंड में पासा किसी भी तरफ पलट सकता है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, 2022 में अपराधियों और माफिया के खिलाफ ‘बुलडोजर’ चलाने का स्लोगन देकर बहुमत से सत्ता में लौटे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके समर्थकों ने ‘बुलडोजर बाबा’ का नया नाम दिया है। प्रांतीय राजधानी लखनऊ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय जिला वाराणसी और योगी के अपने क्षेत्र गोरखपुर सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में जीत से उत्साहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकाला और ‘बुलडोजर बाबा जिंदाबाद’ का नारा लगाते हुए मुख्यमंत्री को नया नाम देते दिखे।
राजधानी लखनऊ में भाजपा कार्यालय के बाहर तो कुछ उत्साहित समर्थकों ने बुलडोजर पर सवार होकर भगवा झंडा फहरा कर जीत का जश्न मनाया। भाजपा के प्रबल समर्थक सुमंत कश्यप ने जीत की खुशी में अपने सिर पर बुलडोजर का खिलौना लगा रखा था। योगी आदित्यनाथ के निर्वाचन क्षेत्र गोरखपुर में समर्थकों ने बुलडोजर के बेड़े के साथ एक विजय जुलूस निकाला। इस दौरान समर्थक ‘बुलडोजर बाबा जिंदाबाद’ और ‘गूंज रहा है एक ही नाम बुलडोजर बाबा जय श्री राम’ के नारे लगा रहे थे। वाराणसी में भी समर्थकों ने बुलडोजर पर सवार होकर जीत का जश्न मनाया।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक लाख से अधिक मतों से चुनाव जीत गये। निर्वाचन आयोग द्वारा बृहस्पतिवार को दी गई जानकारी के मुताबिक, योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र में अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुभावती उपेंद्र शुक्ला को 1,03,390 मतों के भारी अंतर से पराजित किया।
उत्तराखंड में भाजपा ने नया इतिहास रचा : पीएम मोदी
पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा ने नया इतिहास रचा है। पहली बार राज्य में कोई पार्टी लगातार दोबारा सत्ता में आई है। एक पहाड़ी राज्य, एक समुद्र तटीय राज्य और एक मां गंगा का विशेष आशीर्वाद प्राप्त राज्य और एक पूर्वोत्तर में स्थित राज्य। उन्होंने कहा कि भाजपा को चारों तरफ से आशीर्वाद मिला है।
चमोली की जनता का फैसलाकांग्रेस के राजेंद्र भंडारी ने बदरीनाथ सीट से 2066 मतों से जीत दर्ज की।राजेंद्र भंडारी को कुल 32661 मत मिले। भाजपा के महेंद्र भट्ट को 30595 मतों से संतोष करना पड़ा।
चंपावत विधायक बोले- पुष्कर धामी के लिए सीट छोड़ने को तैयार हूंसीएम पुष्कर धामी के लिए चंपावत के विधायक कैलाश गहतोड़ी ने अपनी सीट छोड़ने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि वह सीट छोड़ने के लिए तैयार हैं।
जनता के दिल में जगह बनाने में सफल रहे उक्रांद
उत्तराखंड क्रांतिदल ने जनता के दिल में जगह बनाने में काफी हद तक सफलता पाई है। रुद्रप्रयाग विस सीट पर पार्टी के प्रत्याशी मोहित डिमरी ने 4570 मत प्राप्त किए हैं। उक्रांद यहां चौथे स्थान पर रहे, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी पूर्व कैबिनेट मंत्री मातबर सिंह कंडारी 4773 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे।
8302 मतों से जीते भाजपा के भूपाल
भाजपा के भूपाल राम टम्टा ने थराली सीट से 8302 मतों से जीत दर्ज की है। उनको कुल 32852 मत मिले हैं। जबकि कांग्रेस के डॉ. जीतराम को 24550 मतों से संतोष करना पड़ा। उधर, कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र भंडारी ने बदरीनाथ सीट से 2066 मतों से जीत दर्ज की है। राजेंद्र भंडारी को कुल 32661 मत मिले हैं। वहीं भाजपा प्रत्याशी महेंद्र भट्ट को 30595 मत मिले।
कल्याणकारी नीतियों के शासन मॉडल के साथ ही हिंदुत्व और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निरंतर लोकप्रियता की बदौलत विधानसभा चुनावों में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार राज्यों की सत्ता में फिर से वापसी कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 2024 के आगामी लोकसभा चुनाव में एक बार फिर खुद को सबसे पसंदीदा दल के रूप में प्रस्तुत किया है।
भारतीय जनता पार्टी ने पिछले साल जुलाई में पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनाया था। विधानसभा चुनाव से महज कुछ महीने पहले धामी को मुख्यमंत्री बनाया गया था। धामी को तीरथ सिंह रावत की जगह राज्य की मान सौंपी गयी थी। कुछ महीने पहले ही तीरथ सिंह रावत को त्रिवेंद्र सिंह रावत की जगह इस पद पर आसीन किया गया था। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने धामी की तुलना क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी से करते हुए कहा था कि वह ‘अच्छे फिनिशर’ हैं।
विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देते हुए भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बृहस्पतिवार को कहा कि पार्टी के प्रति भारी जनसमर्थन प्रधानमंत्री की योजनाओं एवं नीतियों पर उनकी मंजूरी की मुहर को दर्शाता है।
आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता कुमार विश्वास के यहां इंदिरापुरम स्थित आवास के बाहर पुलिस ने बृहस्पतिवार को पार्टी के विधायक नरेश बलियान और उनके समर्थकों को रोक दिया। अरविंद केजरीवाल के पूर्व में करीबी रहे कुमार विश्वास ने हाल में यह आरोप लगा कर विवाद खड़ा कर दिया था कि आप के राष्ट्रीय संयोजक पंजाब चुनाव जीतने के लिए अलगाववादी तत्वों से ‘समर्थन लेने के लिए तैयार हैं। पुलिस द्वारा उन्हें रोकने के बाद, दिल्ली के उत्तम नगर के विधायक बलियान ने कहा कि वह विश्वास से मिलना चाहते हैं ताकि उन्हें मिठाई खिलाई जा सके क्योंकि आप पंजाब में सरकार बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। आप नेता ने कहा, ‘‘हम यहां किसी विरोध प्रदर्शन के लिए नहीं आए हैं। अगर वह (विश्वास) इस समय यहां नहीं है, तो हम रात में उन्हें मिठाई, नींद की गोलियां और रक्तचाप की गोलियां देने आएंगे। हम कल सुबह भी आ सकते हैं।’’
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मां-बेटी (कृष्णा पटेल-अनुप्रिया पटेल) की अगुवाई वाले अपना दल के दोनों घटकों ने किस्मत आजमाई है, लेकिन बेटी के नेतृत्व वाले अपना दल (सोनेलाल) ने एक सीट जीतने के साथ ही 11 सीटों पर बढ़त बना ली है। हालांकि अनुप्रिया की मां कृष्णा पटेल प्रतापगढ़ में पीछे चल रही हैं। केंद्र सरकार में मंत्री अनुप्रिया पटेल के नेतृत्व वाले अपना दल (एस) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ गठबंधन किया है जबकि उनकी मां कृष्णा पटेल के अपना दल (कमेरावादी) ने समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ गठबंधन किया है। अपना दल (एस) के 17 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) गठबंधन में शामिल पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर के नेतृत्व वाली सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) राज्य विधानसभा चुनाव की मतगणना में शाम करीब पांच बजे तक की स्थिति के अनुसार पांच सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार करीब पांच बजे तक सुभासपा अध्यक्ष और पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर गाजीपुर जिले की जहूराबाद तथा बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी मऊ सीट से आगे चल रहे हैं। इसके अलावा सुभासपा के तीन अन्य उम्मीदवार भी आगे चल रहे हैं।
भारतीय जनता पार्टी के पंकज सिंह उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में नोएडा विधानसभा सीट पर 1.70 लाख मतों से आगे चल रहे हैं। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे सिंह समाजवादी पार्टी के अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी सुनील चौधरी से दोपहर साढ़े तीन बजे तक 1.30 लाख मतों के अंतर से आगे हैं। इस सीट पर अभी तक 2.34 लाख से अधिक मतों की गिनती हुई है जिसमें सिंह को 70.83 प्रतिशत मत मिले जबकि चौधरी को 16.84 प्रतिशत मत मिले हैं।
बहुजन समाज पार्टी के कृपा राम शर्मा 12,419 मतों के साथ तीसरे नंबर और कांग्रेस की पंखुड़ी पाठक करीब 10,000 मतों के साथ चौथे स्थान पर है। आम आदमी पार्टी के पंकज अवाना को 4,567 मत मिले हैं। भाजपा की उत्तर प्रदेश ईकाई के उपाध्यक्ष पंकज सिंह को 2017 में नोएडा सीट पर 64 प्रतिशत से अधिक मत मिले थे। उस समय वह 1.04 लाख मतों के अंतर से जीते थे। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के अंतिम नतीजों की घोषणा अभी नहीं की गयी है।
कांग्रेस पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन को लेकर बृहस्पतिवार को कहा कि वह इस जनादेश से सबक लेगी और आत्मचिंतन करते हुए नए बदलाव एवं रणनीति के साथ सामने आएगी। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह भी कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जल्द ही कांग्रेस कार्य समिति की बैठक बुलाने का फैसला किया है। इस बैठक में चुनावी हार के कारणों में मंथन होगा।
उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि पंजाब में कांग्रेस ने एक साधारण पृष्ठभूमि वाले चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाया, लेकिन अमरिंदर सिंह के करीब साढ़े चार साल शासन को लेकर जो सत्ता विरोधी लहर थी, उससे पार्टी को नुकसान हुआ। सुरजेवाला ने कहा, ‘‘पंजाब में लोगों ने बदलाव के लिए वोट किया है। हम विजेता को बधाई देते हैं।’’
उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को अब तक के चुनावी रुझानों में बीजेपी जीत की ओर बढ़ती नजर आ रही है। अब तक के रुझानों के मुताबिक, उत्तराखंड में बीजेपी 48 सीटों के साथ सबसे आगे चल रही है। कांग्रेस के खाते में 18 और अन्य के पाले में चार सीट नजर आ रही हैं। रोचक बात है कि जिस उत्तराखंड में बीजेपी सबसे आगे चल रही है, वहां उसी पार्टी से ताल्लुक रखने वाले सीएम पुष्कर सिंह धामी हार गए।
उत्तराखंड के पूर्व सीएम और सीनियर कांग्रेसी नेता हरीश रावत हार गए। उन्हें लाल कुआं सीट पर 10 हजार से भी अधिक वोटों से करारी शिकस्त मिली। उत्तराखंड के बीजेपी प्रभारी और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि यह परिणाम उम्मीद के मुताबिक है।
कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद ईवीएम के माध्यम से ‘लोकतंत्र की हत्या किए जाने’ का आरोप लगाते हुए यहां कांग्रेस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के नेता जगदीश शर्मा और कुछ अन्य कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने हाथों में तख्तियां ले रखीं थीं जिन पर ‘ईवीएम से हो रही है लोकतंत्र की हत्या’ लिखा हुआ था।
कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद ईवीएम के माध्यम से ‘लोकतंत्र की हत्या किए जाने’ का आरोप लगाते हुए यहां कांग्रेस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के नेता जगदीश शर्मा और कुछ अन्य कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की।
उन्होंने हाथों में तख्तियां ले रखीं थीं जिन पर ‘ईवीएम से हो रही है लोकतंत्र की हत्या’ लिखा हुआ था। कांग्रेस पंजाब में सत्ता गंवाती नजर आ रही है तो उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भी उसका प्रदर्शन निराशाजनक नजर आ रहा है।
सपा की तरफ से ट्वीट किया गया कि, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के रुझानों में 100 सीटों का अंतर 500 वोटों के करीब है। समाजवादी पार्टी गठबंधन के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं नेताओं से अपील है कि वो सतर्कता बनाए रखें।
चुनाव आयोग के आंकडों के मुताबिक यूपी में भाजपा 258, सपा 112, बसपा 3 और कांग्रेस 2 सीटों पर आगे चल रही है।
रुझानों में भाजपा को बहुमत मिलता देख गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष के लिए कहना चाहूंगा, "ना साइकिल, ना हाथी, ना हाथ बा...उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ बा।
उत्तर प्रदेश के सिराथू विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरे यूपी सरकार के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पीछे चल रहे हैं। उनके सामने सपा प्रत्याशी पल्लवी पटेल हैं। बता दें कि केशव प्रसाद मौर्य 17431 वोट के साथ लीड कर रही हैं। वहीं केशव प्रसाद मौर्य को 14135 वोट मिले हैं।
उत्तर प्रदेश में करीब 37 साल बाद कोई दल दोबारा बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करने जा रहा है। इससे पहले 1980 और 1985 में किसी सरकार ने पूर्ण बहुमत के साथ वापसी की थी। बता दें उस दौरान कांग्रेस ने साल 1980 में 309, 1985 में 269 सीटों के साथ सत्ता वापसी की थी।
उत्तराखंड के लालकुआं में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत 10,000 से अधिक मतों से पीछे चल रहे हैं।
कैलाश विजयवर्गीय ने उत्तराखंड चुनाव के नतीजों के रुझानों पर कहा कि सरकार तो हम दो तिहाई बहुमत से बनाने ही वाले थे। मोदी जी ने जनता को जो विश्वास दिलाया था, उसे पूरा किया। पुष्कर सिंह धामी ने भी बहुत कम समय में अपनी एक छवि बनाई। जनता ने भाजपा सरकार में विकास देखा है।
उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी 44 सीट से आगे चल रही है और कांग्रेस 22 सीट से आगे है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व हरिद्वार शहर सीट से भाजपा के उम्मीदवार मदन कौशिक करीब 300 वोट से पीछे चल रहे हैं। इस सीट से सतपाल ब्रह्मचारी अभी बढ़त बनाए हुए हैं।
यूपी में 387 सीटों के सामने आए रुझानों में भाजपा 253, सपा 120, बसपा 7, कांग्रेस 4 और अन्य 3 सीटों पर आगे चल रही है।
योगी आदित्यनाथ अगर चुनाव के बाद दोबारा मुख्यमंत्री बनते हैं तो वह सामान्य निर्वाचन के बाद लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने वाले पहले व्यक्ति होंगे। भाजपा ने वर्ष 2017 में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाई थी। पिछले विधानसभा चुनाव में इस पार्टी को 403 में से 312 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं, उसके सहयोगियों अपना दल (सोनेलाल) को नौ और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को चार सीटें मिली थी।
भाजपा ने इस बार अपना दल (सोनेलाल) और निषाद पार्टी के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा, जबकि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस बार राष्ट्रीय लोक दल तथा सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी समेत कई क्षेत्रीय दलों से गठबंधन किया है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिहाज से महत्वपूर्ण होने के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे प्रदेश में जगह-जगह ताबड़तोड़ रैलियां कीं। वैसे तो उनके निशाने पर सभी विपक्षी दल रहे लेकिन उनका विशेष जोर सपा पर हमले बोलने पर ही रहा।