उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव को लेकर हलचल बढ़ने लगी है। सभी राजनीतिक दल पूरे जोर-शोर के साथ तैयारियों में जुट गए हैं। भारतीय जनता पार्टी ने नगर निगम में सबसे ज्यादा उम्मीदवार उतारे हैं। वहीं, समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार भी मैदान में हैं। स्थानीय निकाय चुनावों में 17 नगर निगम पर चुनाव होना है। सबसे ज्यादा भाजपा ने अपने पार्षद उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। यहां जानें अपने जिले का हाल-
अयोध्या, वाराणसी और गाजियाबाद
अयोध्या में 60 वार्ड हैं और सभी वार्ड पर भाजपा और सपा ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं। बसपा ने सिर्फ 40 वार्ड पर ही उम्मीदवार उतारे हैं। वाराणसी में 100 वार्ड हैं, जिनमें से 99 पर सपा, 45 पर बसपा और 97 पर कांग्रेस के उम्मीदवार मैदान में होंगे। भाजपा सभी 100 वार्ड पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। वहीं, गाजियाबाद के सभी 100 वार्ड पर भाजपा, 60 पर सपा, 73 पर बसपा और 83 पर कांग्रेस के प्रत्याशी मैदान में होंगे।
मुरादाबाद और मथुरा
मुरादाबाद में 70 वार्ड हैं और भाजपा ने 64 पर उम्मीदवार उतारे हैं। 51 पर सपा, 49 पर बसपा, और 52 पर कांग्रेस के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। वहीं, मथुरा के 70 वार्ड में से 68 पर भाजपा, सिर्फ पर सपा, 34 पर बसपा और कांग्रेस ने 50 वार्ड पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। आरएलडी का भी एक उम्मीदवार मैदान में है।
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर के 60 वार्ड पर भाजपा ने 49 प्रत्याशी उतारे हैं, जबकि कांग्रेस ने सभी 60 वार्ड पर उम्मीदवार उतारे हैं। सपा के 46 और बसपा के 22 प्रत्याशी चुनावी मैदान में होंगे।
लखनऊ और कानपुर
लखनऊ के सभी 110 वार्डों पर भाजपा ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर कांग्रेस है और उसने 95 उम्मीदवारों को चुनावी मैदानी में उतारने का फैसला किया है। इशके बाद 84 उम्मीदवारों के साथ सपा और 80 प्रत्याशियों के साथ बसपा चुनाव लड़ेगी। कानपुर में भी 110 वार्ड हैं और यहां भी भाजपा ने सभी पर अपने उम्मीदवारों को उतारा है। कांग्रेस ने 107 पर, सपा ने 105 पर और बसपा ने 80 वार्ड पर अपने प्रत्याशियों को उतारने का फैसला किया है।
झांसी और गोरखपुर
गोरखपुर के सभी वार्ड पर भाजपा ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं। सपा के भी 80 उम्मीदवार मैदान में होंगे। वहीं, बसपा ने 41 और कांग्रेस ने 29 उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है। झांसी में 60 वार्ड हैं और भाजपा सभी 60 वार्ड पर चुनाव लड़ेगी। सपा 25 पर, बसपा 36 पर और कांग्रेस 40 वार्ड पर चुनाव लड़ेगी।
बरेली और अलीगढ़
अलीगढ़ के 90 वार्ड पर भाजपा ने 89 उम्मीदवार उतारे हैं और बसपा ने 70 एवं 76 वार्ड पर उम्मीदवार उतारे हैं। बरेली में 80 वार्ड पर भाजपा ने उम्मीदवार उतारे हैं और सपा ने सभी 80 वार्ड पर उम्मीदवार उतारे हैं। वहीं, बसपा ने 30 और कांग्रेस ने 43 वार्ड पर उम्मीदवार उतारे हैं।
सहारनपुर, मेरठ, आगरा
पश्चिम यूपी के सहारनुपर में 70 वार्ड हैं, जिनमें से 60 पर भाजपा ने उम्मीदवार उतारे हैं। इसके बाद सपा ने 42 पर, कांग्रेस ने 21 पर और बसपा ने 28 वार्ड पर अपने उम्मीदवारों को उतारा है। वहीं, मेरठ के 90 वार्डों में से 88 पर भाजपा के, 72 पर बसपा के, 63 पर सपा के और कांग्रेस के 62 उम्मीदवार हैं। आरएलडी ने भी अपना एक उम्मीदवार उतारा ह। आगरा में 100 वार्ड हैं और भाजपा ने सभी 100 वार्ड पर उम्मीदवार उतारे हैं। इसके बाद 73 पर सपा ने, 92 पर बसपा ने और कांग्रेस ने 33 वार्ड पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं।