उत्तर प्रदेश में होने वाले नगर निगम चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने कमर कस ली है। सपा ने चुनाव से पहले पर्यवेक्षकों की सूची जारी की है। ये पर्यवेक्षक निकाय चुनाव की तैयारी को अंतिम रूप देंगे।

यूपी में नगर निगम चुनाव की तैयारी शुरू कर दी गई है। ऐसे में सपा ने नगर अध्यक्ष नियुक्त करने से पहले नगर पर्यवेक्षकों को नियुक्त किया है। फिलहाल समाजवादी पार्टी की सभी नगर इकाइयां भंग चल रही हैं। ऐसे में पार्टी ने विधायकों और वरिष्ठ नेताओं को नगर निकायवार पर्यवेक्षक नियुक्त किया है, जो चुनाव की तैयारी को अंतिम रूप देंगे।

समाजवादी पार्टी विधायकों के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश नगर निगम चुनाव लड़ेगी। जहां विधायक नहीं हैं, वहां पूर्व विधायकों और पूर्व सांसदों को जिम्मेदारी दी गई है। लखनऊ में तीन तो दूसरे निगमों में कहीं दो तो कहीं एक विधायक को जिम्मेदारी सौंपी गई है। हालांकि, इन विधायकों को अपने जिले का पर्यवेक्षक नहीं बनाया गया है। यूपी में 2022 के अंत में नगर निकाय चुनाव प्रस्तावित हैं।

लखनऊ की जिम्मेदारी तीन विधायकों को: सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की ओर से नियुक्त किए गए पर्यवेक्षकों की सूची में लखनऊ की जिम्मेदारी तीन विधायकों फरीद महफूज किदवई, अमिताभ वाजपेयी और धर्मराज सिंह को सौंपी गई है। इसी तरह अलीगढ़ का पर्यवेक्षक विधायक नवाब जान और विधायक राम खिलाड़ी सिंह, आगरा का पर्यवेक्षक विधायक ब्रजेश कठेरिया, सचिन यादव, आशुतोष मौर्य, कानपुर का पर्यवेक्षक विधायक विशंभर सिंह यादव, रविदास मेहरोत्रा, चंद्रप्रकाश लोधी को बनाया गया है।

इंद्रजीत सरोज बनाए गए प्रयागराज के पर्यवेक्षक: वहीं, प्रयागराज का पर्यवेक्षक विधायक इंद्रजीत सरोज और संदीप पटेल, और गाजियाबाद का पर्यवेक्षक विधायक शाहिद मंजूर, पूर्व विधायक संजय गर्ग को बनाया गया है। गोरखपुर का पर्यवेक्षक विधायक राममूर्ति वर्मा और संग्राम सिंह, झांसी की विधायक विनोद चतुर्वेदी और एमएलसी डा. मान सिंह, बरेली का पर्यवेक्षक विधायक महबूब अली और ब्रजेश यादव, मेरठ का पर्यवेक्षक विधायक स्वामी ओमवेश, आशु मलिक और पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी को बनाया गया है।

अयोध्या की ज़िम्मेदारी अतुल प्रधान और कमाल अख्तर को: मुरादाबाद का पर्यवेक्षक विधायक मनोज पारस, अब्दुल्ला आजम और रफीक अंसारी, वाराणसी का पर्यवेक्ष विधायक मनोज पांडेय, जाहिद बेग, आरके वर्मा, सहारनपुर का सांसद जावेद खान, विधायक समरपाल, फिरोजाबाद का पर्यवेक्षक पूर्व सांसद अक्षय यादव, पूर्व विधायक राकेश राठौर को नियुक्त किया गया है। मथुरा- वृंदावन का पर्यवेक्षक विधायक अमिताभ वाजपेयी और सर्वेश सिंह, अयोध्या का विधायक अतुल प्रधान और कमाल अख्तर, वहीं, शाहजहांपुर की जिम्मेदारी विधायक अनिल वर्मा और अरमान खान को नियुक्त किया गया है।