UP Draft Voter List 2026: उत्तर प्रदेश में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। चुनाव आयोग ने ड्राफ्ट वोटर लिस्ट आज जारी कर दी। SIR के बाद उत्तर प्रदेश में कुल 12 करोड़ 55 लाख से अधिक वोटर हैं। 25 लाख से ज्यादा ऐसे नाम पाए गए हैं, जो एक से अधिक जगहों पर दर्ज थे। नई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में 2 करोड़ 89 लाख नाम कट गए हैं।

6 मार्च को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची

वहीं चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया कि यदि किसी को मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने, हटाने या फिर कोई सुधार को लेकर शिकायत है, तो वह एक महीने यानी 6 फरवरी तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। वहीं 6 मार्च को अंतिम मतदाता सूची जारी होगी। चुनाव आयोग ने बताया कि 2 करोड़ 17 लाख ऐसे नाम वोटर लिस्ट में थे, जो अब दूसरी जगह शिफ्ट हो गए हैं। वहीं 46 लाख 23 हजार वोटर अब जिंदा नहीं है। चुनाव आयोग के अनुसार 25 लाख 47 हजार वोटरों के नाम एक से अधिक जगह दर्ज थे।

चुनाव आयोग ने सभी राजनीतिक दलों को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट की कॉपी भी सौंप दी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने कहा कि एक पोलिंग स्टेशन पर 1200 से अधिक वोटर नहीं होंगे। ऐसे में नए पोलिंग स्टेशन भी बनाए गए हैं। इसी के लिए 6 दिन का समय निर्वाचन आयोग से लिया गया था। ऐसे में 15 हजार से अधिक पोलिंग स्टेशन बने हैं।

CM योगी से मिले CII के प्रतिनिधि, यूपी में व्यापार और निवेश के माहौल बेहतर होने की कही बात

यूपी में एसआईआर प्रक्रिया 4 नवंबर 2025 से आरंभ हुई जो 26 दिसंबर 2025 तक चली, इस दौरान कई बार समय-सीमा बढ़ाई गई। इस दौरान यूपी में कुल करीब 15.44 करोड़ वोटरों की गहन जांच की गई।

गाजियाबाद से कटे सबसे अधिक नाम

अगर हम लोकसभा सीट के हिसाब से सबसे अधिक नाम कटने को देखें, तो नई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के अनुसार गाजियाबाद से 8 लाख 16 हजार नाम कट गए हैं। वहीं सहारनपुर लोकसभा से करीब 3 लाख वोट कटे हैं। कांग्रेस के गढ़ अमेठी में भी 2 लाख 67 हजार नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से कट गए हैं। यह सभी लोग किसी अन्य जगह शिफ्ट हो गए या तो किसी की मौत हो गई या फिर अपने पते पर नहीं मिले। (यह भी पढ़ें: यूपी एसआईआर ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में कैसे चेक करें अपना नाम?)