उत्तर प्रदेश में अगले साल होने जा रहे विधानसभा चुनावों से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) के दो नेता रविवार (19 जून) को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। सपा नेता और मेरठ जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मनिन्दर पाल सिंह और युवा मोर्चा राज्य सचिव राहुल यादव रविवार (19 जून) को अपने समर्थकों के साथ उत्तर प्रदेश भाजपा प्रमुख केशव प्रसाद मौर्या की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हो गए।

मौर्या ने कहा कि इन दोनों नेताओं के भाजपा में आने से राज्य में पार्टी मजबूत होगी। सिंह ने 2011 में भाजपा समर्थित उम्मीदवार के तौर पर पंचायत चुनाव लड़ा था, लेकिन पंचायत अध्यक्ष बनने के लिए बाद में वह सपा में चले गए थे।