एक कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को राष्ट्रगान के वक्त चक्कर आ गया। बता दें चक्कर आने पर राज्यपाल ने गडकरी को संभाला जिसके बाद डॉक्टरों ने उनकी सेहत की जांच शुरू कर दी। बता दें कि गडकरी का शुगर कम हो गया था। जिसके चलते वो बेहोश हो गए थे।

क्या है पूरा मामला
दरअसल महाराष्ट्र के अहमदनगर में महात्मा फुले कृषि कॉलेज में दीक्षांत कार्यक्रम में नितिन गडकरी पहुंचे थे। ऐसे में राष्ट्रगान के वक्त उन्हें चक्कर आ गया। जिसके बाद राज्यपाल ने उन्हें संभाला। बता दें ये पूरा वाक्या वीडियो में कैद हो गया है जो सोशल मीडिया पर वायरल होना शुरू हो गया है। मंच में उनके पास ही महाराष्ट के राज्यपाल सी विद्यासागर भी मौजूद थे। जैसे ही केन्द्रीय मंत्री खड़े हुए तो वो धीरे धीरे बेहोश होने लगे।

नितिन गडकरी ने किया ट्वीट
नतिन गडकरी ने ट्वीट कर कहा- लो शूगर की वजह से तबीयक खराब हुई थी। डॉक्टरों ने जांच की हैं और अब मेरी हालत ठीक है। सभी शुभचिंतकों को बहुत बहुत धन्यवाद

 

बता दें कि इससे पहले गडकरी हेलिकॉप्टर से शिरडी पहुंचे थे। इसके बाद वो कृषि विद्यापीठ पहुंचे। यहां कार्यक्रम में उन्होंने करीब आधे घंटे तक भाषण भी दिया। कार्यक्रम की समाप्ति के वक्त राष्ट्रगान होने लगा और वो खड़े हो गए। इस बीच उन्हें बेचैनी महसूस हुई और वो बेहोश हो गए।

पहले भी हो चुके हैं बेहोश
आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब नितिन गडकरी बेहोश हुए हो। इसके पहले वो दिल्ली में संसद मार्च के दौरान बेहोश होकर गिर पड़े थे। गौरतलब है कि उस वक्त वो भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष हुआ करते थे।