पंजाब पुलिस ने सुधार गृह में एक शख्स की मौत के सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि पूरा मामला संगरूर के सूलर घरत शहर का है। वहीं जिन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है उनके नाम मोहित कुमार, गुरविंदर सिंह और गुरमिंदर सिंह बताए जा रहे हैं। इसके साथ ही जिस शख्स की मौत हुआ है उसका नाम केवल सिंह है जो शिरौन गांव का रहने वाला था। केवल के परिजनों का कहना है कि उसे 6 दिन पहले ही सुधार गृह में एडमिट कराया गया था। चूंकि उसे शराब पीने की लत थी। लेकिन इस लत को छुड़ाने के लिए सुधार गृह के कर्मचारियों ने उसकी इतनी बुरी तरह पिटाई की कि उसकी मौत हो गई।
पुलिस गिरफ्त में आरोपी: बता दें कि पुलिस ने बुधवार को लेहरगागा के मोहित कुमार, तरनजी खेरा के गुरविंदर सिंह, दानवेल से जुगराज सिंह, लुधियाना के गुरमिंदर सिंह और मैनेजर पंकज वर्मा को केवल के परिवार की शिकायत पर हिरासत में लिया। वहीं पीड़ित (मृतक केवल सिंह) के बेटे की शिकायत पर केंद्र के मालिक गुरसेवक सिंह का नाम भी एफआईआर में शामिल करने के लिए नामांकित किया गया था। आरोपी पर धारा 304 (हत्या की श्रेणी में न आने वाली गैर इरादतन हत्या के लिए दण्ड) और भारतीय दंड संहिता की 120-बी (आपराधिक साजिश) के तहत दर्बा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था।
National Hindi News, 03 May 2019 LIVE Updates: दिनभर की बड़ी खबरों के लिए क्लिक करें
मृतक के बेटे का क्या है कहना: 50 वर्षीय केवल के 22 वर्षीय बेटे ने बताया कि उन्हें पिछले सप्ताह केंद्र में भर्ती कराया गया था और मैंने उनके इलाज के लिए 14,000 रुपये का भुगतान किया था। केंद्र के कार्यवाहकों ने उनकी पिटाई की और उनकी मृत्यु के बाद ही हमें सूचित किया। प्रारंभ में हमें बताया गया कि वह अस्वस्थ थे और उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया। जब हम अस्पताल पहुंचे, तो वह मर चुके थे। इसके साथ ही हम पर समझौते के लिए दबाव बनाया जा रहा है। लेकिन हमे न्याय चाहिए।’
पुलिस का क्या है कहना: डीएसपी विलियम जेजी ने बताया कि हमने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनका नाम मोहित कुमार, गुरविंदर सिंह और गुरमिंदर सिंह है। वहीं मामले की जांच जारी है।