शुक्रवार शाम तेलंगाना के अदीलाबाद में AIMIM नेता फारुख अहमद ने तीन लोगों को गोली मार दी। घायल तीन लोगों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने अहमद को हिरासत में ले लिया है और उनके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। आर्म्स एक्ट के तहत भी नेता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

बता दें कि घटना के पीछे पुरानी सियासी रंजिश को वजह माना जा रहा है। क्रिकेट खेलने के दौरान लड़कों के बीच हुई हाथापाई के मामले ने इतना तूल पकड़ लिया कि गोली चल गई। बता दें कि घायल लोग एक वक्त में पार्टी से ही जुड़े थे लेकिन 2018 के बाद पार्टी से अलग हो गए थे।

मामले में छोटी सी बात को लेकर अहमद ने आपा खो दिया और गोली चला दी। अहमद ने पांच राउंड फायर किए जिसके बाद गोली लगने से दो युवक बेहोश गए। डीएसपी सत्य नारायण ने बताया कि अहमद की बंदूक का लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। मामले में जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

घायल दो लोगों का जहां अदीलाबाद में इलाज चल रहा है। वहीं एक को हैदराबाद रेफर कर दिया गया है। गौरतलब है कि अहमद अदीलाबाद नगर निगम में डिप्टी चेयरमैन रह चुके हैं। यही नहीं वे AIMIM पार्टी की अदीलाबाद इकाई के अध्यक्ष हैं।