हरियाणा के जींद में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स पेट दर्द की शिकायत लेकर डॉक्टर के पास पहुंचा था। जब ऑपरेशन हुआ तो डॉक्टर भी हैरान हो गए। ऑपरेशन में मरीज के पेट से 6 फीट 3 इंच लंबा कीड़ा निकला। जानकारी के मुताबिक मरीज को पिछले कई दिनों से पेट दर्द था और बुखार आ रहा था। डॉक्टरों ने सबसे पहले मरीज का एक्स-रे किया। ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत स्थिर बनी हुई है। डॉक्टर ने कहा कि फिलहाल मरीज को मेडिकल ऑब्जर्वेशन में ही रखा जाएगा।

फट गईं आंतेंः डॉक्टरों ने बताया कि पेट में कीड़ा होने की वजह से पीड़ित रवि की आंतें फट चुकी थीं। उन्होंने बताया कि कीड़े का नाम टिनिया सोलियम है। रवि का ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर डीएस पवार ने बताया कि इस तरह का कीड़ा अधपके सुअर के मांस या बिना धुली सब्जी को खाने से होता है। उन्होंने बताया कि इस कीड़े की वजह से मरीज को मिर्गी के दौरे पड़ने की संभावना भी रहती है। यही नहीं उन्होंने बताया कि यह कीड़ा पेट में 25 साल तक रह सकता है।
National Hindi News, 05 July 2019 LIVE Updates: पढ़ें आज की बड़ी खबरें

Bihar News Today, 05 July 2019: बिहार की बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

डॉक्टर बोले- ऐसा पहली बार हुआः रवि का इलाज करने वाले डॉक्टर पवार ने बताया कि इतने बड़े कीड़े का पेट से निकलना अपने आप में बहुत गंभीर मामला है। सब्जियों और फलों के साथ जानलेवा कीड़ों के शरीर में चले जाने की घटनाएं कई बार सामने आ चुकी हैं, लेकिन इतने बड़े आकार का कीड़ा निकलने से डॉक्टरों के साथ-साथ आसपास मौजूद लोग भी हैरान रह गए।