Sikti Assembly Election Result 2025: बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से एक सिकटी विधानसभा सीट एक सामान्य श्रेणी की सीट है। यह अररिया लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। महागठबंधन से यह सीट वीआईपी के खाते में गई। भाजपा से पांच बार विधायक रहे मंत्री विजय कुमार मंडल ने वीआईपी प्रत्याशी हरि नारायण प्रामाणिक को हराया।

पार्टी कैंडीडेट वोट
भाजपाविजय कुमार मंडल111342 (विजेता)
वीआईपीहरि नारायण प्रामाणिक 92020
बहुजन समाज पार्टीभोला प्रसाद सिंह 3789

सिकटी विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजे

विधानसभा चुनाव 2020 में सिकटी विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के विनय मंडल को जीत मिली थी। उन्हें कुल 84,128 वोट (46.92%) मिले थे। उनके सामने राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार शत्रुघ्न मंडल थे, जिन्हें 70,518 वोट (39.33%) मिले। विनय मंडल ने इस सीट पर कुल 13,610 वोटों से जीत हासिल की थी। तीसरे स्थान पर रहे निर्दलीय उम्मीदवार अभिषेक आनंद को महज 6,839 वोट ही मिले थे।

पढ़ें- बिहार के पूर्व मुख्यमंत्रियों के ये परिजन-रिश्तेदार लड़ रहे हैं चुनाव

सिकटी विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

2015 के विधानसभा चुनाव में विजय कुमार मंडल ने इस सीट से जीत हासिल की थी। 2015 के विधानसभा चुनाव में विजय कुमार मंडल को 46.48 % वोट शेयर के साथ 76,995 वोट मिले थे। JD(U) उम्मीदवार शत्रुघ्न प्रसाद सुमन को 68,889 वोट (41.59 %) मिले। विजय कुमार मंडल ने शत्रुघ्न प्रसाद सुमन को 8,106 वोटों के अंतर से हराया था। पढ़ें- Bihar Assembly Election 2025 Result LIVE

सिकटी का राजनीतिक समीकरण

यह पहले पलासी विधानसभा था। 1977 में नया सिकटी विधानसभा बना। इसके बाद हुए 11 विधानसभा चुनावों में भाजपा ने चार बार, कांग्रेस ने तीन बार, निर्दलीय दो बार और जनता दल तथा जदयू ने एक-एक बार जीत हासिल की। इस सीट पर मोहम्मद अजीमुद्दीन का लंबे समय तक दबदबा रहा। वह 1962, 1967, 1969, 1977 और 1990 में चुनाव जीतकर पलासी और फिर सिकटी के पहले विधायक बने। 2010 से सिकटी सीट भाजपा के कब्जे में है।