Sikta Assembly Election Result 2025: बिहार के 243 विधानसभा सीटों में से एक सिकटा विधानसभा सीट भी काफी चर्चित है। सिकटा सीट से इस बार नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने समृद्ध वर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं महागठबंधन में यह सीट सीपीआई (एमएल) के खाते में गई है। यहां से पार्टी ने बीरेंद्र प्रसाद गुप्ता को अपना कैंडिडेट बनाया था। इस सीट पर काफी रोचक मुकाबला देखने को मिला है।
| पार्टी | उम्मीदवार | विजेता |
| जेडीयू | समृद्ध वर्मा | |
| सीपीआईएमएल | बीरेंद्र प्रसाद गुप्ता |
2020 के चुनाव में सिकटा सीट पर सीपीआई एमएल एल कैंडिडेट बीरेंद्र प्रसाद गुप्ता 49075 वोट ने जीत हासिल की थी। बीरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने निर्दलीय उम्मीदवार दिलीप वर्मा को 2302 वोटों के मार्जिन से शिकस्त दी थी। निर्दलीय उम्मीदवार दिलीप वर्मा को 46773 मिले थे। तो खुर्शीद फिरोज अहमद 35798 वोट लाकर तीसरे नंबर पर रहे थे।
| उम्मीदवार का नाम | पार्टी | प्राप्त वोट | स्थान | जीत/हार का अंतर |
|---|---|---|---|---|
| बीरेंद्र प्रसाद गुप्ता | सीपीआई (एमएल) | 49,075 | विजेता | 2,302 |
| दिलीप वर्मा | निर्दलीय | 46,773 | उपविजेता | — |
| खुर्शीद फिरोज अहमद | 35,798 | तीसरा | — |
एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
2015 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड के फिरोज अहमद ने भारतीय जनता पार्टी के दिलीप वर्मा को 2835 वोटों से मात दी थी। फिरोज अहमद को कुल 69870 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे दिलीप वर्मा को कुल 67035 वोट मिले थे। सीपीआईएमल के बीरेंद्र प्रसाद गुप्ता को महज 5639 वोटों से संतोष करना पड़ा था।
| उम्मीदवार का नाम | पार्टी | प्राप्त वोट | स्थान | जीत/हार का अंतर |
|---|---|---|---|---|
| फिरोज अहमद | जनता दल (यूनाइटेड) | 69,870 | विजेता | 2,835 |
| दिलीप वर्मा | भारतीय जनता पार्टी | 67,035 | उपविजेता | — |
| बीरेंद्र प्रसाद गुप्ता | सीपीआई (एमएल) | 5,639 | तीसरा | — |
2010 में सिकटा में क्या रहे चुनावी नतीजे
सिकटा में साल 2010 में हुए विधानसभा चुनाव में भी काफी दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला था। यहां पर निर्दलीय उम्मीदवार दिलीप वर्मा ने जेडीयू के फिरोज अहमद को हरा दिया था। दिलीप वर्मा को 49229 वोट मिले थे। फिरोज अहमद को 40450 वोटों से संतोष करना पड़ा था। लोक जनशक्ति पार्टी के घनश्याम प्रसाद को कुल 8779 वोट मिले थे।
| उम्मीदवार का नाम | पार्टी | प्राप्त वोट | स्थान | जीत/हार का अंतर |
|---|---|---|---|---|
| दिलीप वर्मा | निर्दलीय | 49,229 | विजेता | +8,779 |
| फिरोज अहमद | जनता दल (यूनाइटेड) | 40,450 | उपविजेता | — |
| घनश्याम प्रसाद | लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) | 8,779 | तीसरा | — |
