Sherghati Assembly Election Result 2025: शेरघाटी विधानसभा सीट पर लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) के उदय कुमार सिंह ने राजद के प्रमोद कुमार वर्मा को 13524 वोटों से हरा दिया। इस जन सुराज के पवन किशोर को 18982 वोट मिले हैं।
| क्रम संख्या | प्रत्याशी | पार्टी | वोट |
| 1 | उदय कुमार सिंह | लोजपा (राम विलास) | 77270 |
| 2 | प्रमोद कुमार वर्मा | राजद | 63746 |
| 3 | पवन किशोर | जन सुराज | 18982 |
| 4 | शान अली खान | AIMIM | 14754 |
शेरघाटी विधानसभा चुनाव परिणाम 2020
बात अगर पिछले बिहार विधानसभा चुनाव की करें तो शेरघाटी विधानसभा सीट पर राजद की मंजू अग्रवाल ने 61,804 वोट हासिल कर जदयू के विनोद प्रसाद यादव को 16,690 वोटों से मात दी। इस चुनाव में जदयू प्रत्याशी को 45,114 वोट जबकि तीसरे नंबर पर रहे लोजपा के मुकेश कुमार यादव को 24,107 वोट मिले। शेरघाटी विधानसभा सीट पर AIMIM को 14,987 वोट और जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) के ओमेर खान को 11,805 वोट मिले।
Bihar Election Results | Bihar All Seats Election Results
| क्रम संख्या | प्रत्याशी | पार्टी | वोट |
| 1 | मंजू अग्रवाल | राजद | 61,804 |
| 2 | विनोद प्रसाद यादव | जदयू | 45,114 |
| 3 | मुकेश कुमार यादव | लोजपा | 24,107 |
| 4 | मसरूर आलम | AIMIM | 14,987 |
| 5 | ओमेर खान | JAPL | 11,805 |
शेरघाटी विधानसभा चुनाव परिणाम 2015
इससे पहले बिहार विधानसभा चुनाव 2015 में शेरघाटी विधानसभा सीट पर जदयू के विनोद प्रसाद यादव ने 44,579 वोट हासिल कर HAM(S) के मुकेश कुमार यादव को 4,834 वोटों से हराया। इस चुनाव में मुकेश कुमार यादव को 39,745 वोट प्राप्त हुए। बिहार विधानसभा चुनाव 2015 में जदयू महागठबंधन का हिस्सा थी जबकि HAM(S) ने एनडीए के साथ चुनाव लड़ा था। शेरघाटी विधानसभा सीट पर निर्दलीय चुनाव लड़ीं मंजू अग्रवाल को 29,671 वोट मिले।
| क्रम संख्या | प्रत्याशी | पार्टी | वोट |
| 1 | विनोद प्रसाद यादव | जदयू | 44,579 |
| 2 | मुकेश कुमार यादव | HAM(S) | 39,745 |
| 3 | मंजू अग्रवाल | निर्दलीय | 29,671 |
शेरघाटी विधानसभा चुनाव परिणाम 2010
साल 2010 विधानसभा चुनाव में शेरघाटी विधानसभा सीट पर जदयू के विनोद प्रसाद यादव ने 25,447 वोट हासिल कर विजय पताका फहराई। इस चुनाव में दूसरे स्थान पर निर्दलीय प्रत्याशी सुषमा देवी रहीं, उन्हें 18,944 वोट जबकि तीसरे स्थान पर रहे राजद के शकील अहमद खान को 18,623 वोट मिले। शेरघाटी विधानसभा सीट पर इस चुनाव में चौथे स्थान पर रहे निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र कुमार सुमन को 15,007 वोट हासिल हुए।
| क्रम संख्या | प्रत्याशी | पार्टी | वोट |
| 1 | विनोद प्रसाद यादव | जदयू | 25,447 |
| 2 | सुषमा देवी | निर्दलीय | 18,944 |
| 3 | शकील अहमद खान | राजद | 18,623 |
| 4 | सुरेंद्र कुमार सुमन | निर्दलीय | 15,007 |
यह भी पढ़ें: नीतीश कुमार के अलावा कोई शपथ नहीं लेगा, जदयू नेता का बड़ा बयान
