ऑनलाइन प्यार की वजह से पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर मां बनने वाली हैं। इस बात की जानकारी खुद सीमा हैदर और उसके भारतीय पति सचिन मीणा ने दी है। दोनों ने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से इस बात की जानकारी अपने चाहने वालों को दी। हालांकि इस खबर की जानकारी पाकर सीमा का पूर्व पाकिस्तान शौहर गुलाम हैदर भड़क उठा है। उसने कहा है कि जो अपने जायज बच्चों की परवरिश नहीं कर सकी वो अब नाजायज औलाद पैदा कर रही है।
जायज औलादों की कद्र नहीं कर पाई
सोमवार को एक यूट्यूब चैनल से बात करते हुए गुलाम हैदर ने सीमा हैदर को खूब सुनाया। कुछ देर पहले तक वो अपनी कहानी सुना रहा था कि एक फॉलोअर द्वारा सीमा को लेकर पूछे गए सवाल पर हैदर एक बार फिर भड़क गया। यूजर ने सीमा हैदर की प्रेग्नेंसी को लेकर सवाल किया। इस पर गुलाम हैदर ने कहा कि जो औरत अपने जायज औलादों की कद्र नहीं कर सकती वो नाजायज औलाद पैदा करे क्या मतलब है।
सिर्फ 7 साल सिपाही की नौकरी, रेड पड़ी तो घर से बरामद हुआ 2.85 करोड़ कैश और चांदी की सिल्लियां
गुलाम हैदर ने बताया कि उसे अदालतों पर भरोसा है। अदालत में समय जरूर लगेगा लेकिन फैसला सच के हक में जरूर आएगा। सीमा एक गैर मर्द के साथ जिस्म का रिश्ता बना रही है। इसके बाद भी वो हंसती है। ऐसे में हम उसको औरत क्या ही कहेंगे। वो क्या औरत बनेगी जो अपने बच्चों, शौहर, मां-बाप की इज्जत की बगैर चिंता किए उसको क्या फर्क पड़ता है।
चार बच्चों के साथ आई थी भारत
पाकिस्तान से चार बच्चों के साथ भारत आई सीमा हैदर अपने प्रेमी सचिन मीणा के साथ ग्रेटर नोएडा में रहती है। अब वो पांचवा बच्चा पैदा करने के लिए प्रेग्नेंट है। इसको लेकर सचिन और सीमा ने सबूत के साथ प्रेग्नेंसी की जानकारी दी है। जानकारी के अनुसार सीमा 7 महीने की गर्भवती हैं। ऐसे में 2 महीने बाद सीमा अपने पांचवें बच्चे को जन्म देंगी।
पिछले साल आई थी भारत
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीते साल 2023 में सीमा पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते भारत में अवैध रास्ते से आ गई थी। गुलाम हैदर ने ये भी कहा कि सीमा हैदर से तवायफ भी 100 गुना अच्छी है। ये उन सबसे भी आगे निकल गई। हंसती रहती है। शर्म नहीं आती डूब मरना चाहिए।