देवभूमि हरिद्वार में एक ऐसा मामला सामने आया है, जो किसी का भी दिल दहला सकता है। यहां एक सिक्योरिटी गार्ड ने 6 साल की बच्ची का मर्डर कर दिया। इसके बाद उसने शव के साथ रेप भी किया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

अचानक लापता हो गई थी बच्ची : पुलिस के मुताबिक, यह मामला श्यामपुर इलाके का है। शुक्रवार शाम (26 अप्रैल) बच्ची अपने साथियों के साथ घर के पास खेल रही थी। अचानक वह लापता हो गई। घरवालों ने उसे ढूंढने की कोशिश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।

National Hindi News, 30 April 2019 LIVE Updates: दिनभर की हर खबर के लिए यहां करें क्लिक

ऐसे खुला मामला : जांच के दौरान बच्ची के साथ खेल रहे उसके साथियों से पूछताछ की गई। एक लड़की ने बताया कि उसने आखिरी बार बच्ची को एक सिक्योरिटी गार्ड के साथ देखा था। इसके बाद सिक्योरिटी गार्ड को तलाशा गया और उसे पकड़ लिया गया।

पूछताछ में कबूला जुर्म : उत्तराखंड पुलिस ने सोमवार (29 अप्रैल) को बताया कि सिक्योरिटी गार्ड से पूछताछ की गई। इस दौरान सिक्योरिटी गार्ड ने बताया कि उसने बच्ची की हत्या कर दी है। साथ ही, उसके शव के साथ रेप भी किया।

लालच देकर ले गया था साथ : आरोपी ने बताया कि वह बच्ची को लालच देकर गलत इरादे से अपने साथ ले गया था। हालांकि, उसे डर था कि बच्ची शोर मचा देगी, जिसके चलते उसने बच्ची का गला घोंट दिया। इसके बाद उसने शव के साथ रेप किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।