बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए ने जबरदस्त जीत हासिल की है। बिहार चुनाव में एनडीए की ‘लहर’ में महागठबंधन में शामिल दलों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा। हालांंकि राज्य में कुछ विधानसभा सीटें ऐसी भी है, जहां मुकाबला इतना करीबी था कि परिणाम के लिए सियासी दलों को आखिरी चरण का इंतजार करना पड़ा।

बिहार विधानसभा की अगिआंव, संदेश और रामगढ़ विधानसभा सीट पर हार और जीत का अंतर सौ वोटों से भी कम रहा। इन सीटों पर गौर करने वाली बात यह रही कि यहां जन सुराज पार्टी को मिले वोट हार और जीत से काफी ज्यादा थे। इसके अलावा हार और जीत का अंंतर नोटा का बटन दबाने वालों से भी कम रहा।

संदेश विधानसभा सीट पर महज 27 वोटों से हुआ फैसला

बिहार की संदेश विधानसभा सीट पर जदयू के राधा चरण शाह ने महज 27 वोटों से जीत दर्ज की। उन्हें 80,598 वोट मिले जबकि उनके सामने चुनाव लड़े राजद के दीपू सिंह को 80,571 वोट हासिल हुए। इस सीट पर जन सुराज पार्टी के राजीव रंजन सिंह को  6040 वोट मिले, वह तीसरे स्थान पर रहे। इस सीट पर आखिरी और 11वें नंबर पर रहे द प्लूरल्स पार्टी के सत्य प्रकाश को भी 299 वोट मिले, जो हार और जीत के अंतर से दस गुना ज्यादा है। संदेश विधानसभा सीट पर नोटा का बटन दबाने वाले मतदाताओं की संख्या 4160 रही।

क्रम संख्याप्रत्याशीपार्टीवोट
1राधा चरण शाहजदयू80598 (विजेता)
2दीपू सिंह राजद80571
3राजीव रंजन सिंहजन सुराज6040

रामगढ़ सीट पर महज 30 वोटों से जीते बसपा प्रत्याशी

बिहार की रामगढ़ विधानसभा सीट पर बसपा के सतीश कुमार सिंह यादव ने महज तीस वोटों से जीत हासिल की। यहां उन्होंने भाजपा के अशोक कुमार सिंह को हराया। रामगढ़ में बसपा के सतीश यादव को 72,689 वोट मिले जबकि बीजेपी के अशोक कुमार सिंह को 72659 वोट हासिल हुए। यहां राजद के अजीत कुमार को 41480 वोट और चौथे स्थान पर रहे जन सुराज पार्टी के आनंद कुमार सिंह को 4426 वोट मिले। इस सीट पर आखिरी स्थान पर रहे निर्दलीय प्रत्याशी राम प्रवेश सिंह को 657 वोट मिले। इसके अलावा यहां 1154 लोगों ने नोटा का बटन दबाया।

क्रम संख्याप्रत्याशीपार्टीवोट
1सतीश कुमार यादवबसपा72689 (विजेता)
2अशोक कुमार सिंहभाजपा72659
3अजीत कुमारराजद41480
4आनंद कुमार सिंहजन सुराज4426

अगिआंव विधानसभा में 95 वोटों का अंतर

बिहार की अगिआंव विधानसभा सीट पर हार और जीत का अंंतर महज 95 वोटों का रहा। यहां बीजेपी के महेश पासवान ने भाकपा माले के शिव प्रकाश रंजन को हराया। भाजपा के महेश पासवान को यहां 69,412 वोट जबकि भाकपा माले के शिव प्रकाश रंजन को 69,317 वोट मिले। इस सीट पर तीसरे नंबर पर रहे जन सुराज के रमेश कुमार को महज 3882 वोट हासिल हुए। अगिआंव विधानसभा सीट पर बसंत कुमार राम को  सबसे कम (584) वोट मिले। यहां 3631 लोगों ने नोटा का विकल्प चुनाव।

क्रम संंख्याप्रत्याशीपार्टीवोट
1महेश पासवानभाजपा69412 (विजेता)
3शिव प्रकाश रंजनभाकपा माले69317
6रमेश कुमारजन सुराज3882

बिहार की इन सीटों पर एक हजार वोटों से कम रहा हार-जीत का अंतर

क्रम संंख्याविधानसभाविजेता पार्टीउप विजेतापार्टीहार-जीत का मार्जिन
1नबी नगरचेतन आनंदजदयूअमोद सिंहराजद112
2ढाकाफैजल रहमानराजदपवन कुमार जायसवालभाजपा178
3फारबिसगंजमनोज बिश्वासकांग्रेसविद्या सागर केसरीभाजपा221
5बलरामपुरसंगीता देवीलोजपा (रामविलास)मोहम्मद आदिल हसनAIMIM389
6चनपटियाअभिषेक रंजनकांग्रेसउमाकांत सिंहभाजपा602
6जहानाबादराहुल कुमारराजदचंद्रेश्वर प्रसादजदयू793
7बोध गयाकुमार सर्वजीतराजदश्याम देव पासवानलोजपा (राम विलास)881
8बख्तियारपुरअरुण कुमारलोजपा (राम विलास)अनिरुद्ध कुमारराजद981

बिहार विधानसभा की आठ सीटों पर हार और जीत का अंतर सौ से एक हजार वोटों के बीच रहा। इन सीटों में से एक पर जदयू, दो पर लोजपा राम विलास, दो पर कांग्रेस पार्टी और तीन पर राजद ने जीत दर्ज की।

यह भी पढ़ें: बिहार में सरकार गठन का फॉर्मूला तय! कौन मुख्यमंत्री और कितने मंत्री, सब हो गया क्लियर