विधानसभा उपचुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सभी प्रकोष्ठों समेत प्रदेशभर की जिला कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। इस फैसले के बाद कानपुर बुंदेलखंड के सपा पदाधिकारियों में अचानक हलचल तेज हो गई है। दरअसल कानपुर-बुंदेलखंड की तीन विधानसभाओं में उपचुनाव होने वाले हैं। सपा के कार्यकर्ता उपचुनाव की तैयारियों में लगे हैं।
प्रदेशभर की कार्यकारिणी को किया भंगः सपा ने पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल अपने अकाउंट पर इसकी जानकारी दी। समाजवादी पार्टी के सभी युवा संगठनों, छात्र सभा, महिला संगठन एवं सभी प्रकोष्ठों के राष्ट्रीय अध्यक्षों और प्रदेश अध्यक्षों को हटाकर राज्य कार्यकारिणी भंग कर दी गई है। इसके साथ ही प्रदेशभर की जिला कार्यकारिणी को भी भंग किया गया है। नरेश उत्तम प्रदेश अध्यक्ष बने रहेंगे।

इन सीटों पर होंगे चुनावः कानपुर बुंदेलखंड की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इनमें कानपुर की गोविंद नगर विधानसभा सीट, मानिकपुर विधानसभा सीट और हमीरपुर विधानसभा शामिल हैं। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से उपचुनाव की तैयारियों में जुटने की बात कही थी।
National Hindi News, 24 August 2019 LIVE Updates: देश-दुनिया की तमाम अहम खबरों के लिए क्लिक करें
[bc_video video_id=”5802378383001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
‘हम लोग समाजवादी पार्टी के सिपाही’: कानपुर की गोविंद नगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए सपा बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के काम में जुटी थी। ऐसे में पार्टी पदाधिकारियों में निराशा है। कानपुर महानगर अध्यक्ष मोईन खान के मुताबिक कार्यकारिणी भंग होने का पत्र अभी प्राप्त नहीं हुआ है। हम लोग समाजवादी पार्टी के सिपाही है हमें जैसा आदेश मिलेगा हम उस पर अमल करेंगे। संगठन के लिए दिन रात काम करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कुछ सोच समझकर फैसला लिया होगा। कमेटी भंग होने का असर हम लोग उपचुनाव में नहीं पड़ने देंगे।
Weather Forecast for States Today Live Updates: मौसम से जुड़ीं खबरों के लिए यहां क्लिक करें