भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर अक्सर अपने बयानों के चलते चर्चा में रहती हैं, लेकिन इस बार मामला कुछ अलग है। शुक्रवार (10 जून, 2022) को बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर का काफिला जब भोपाल के रास्ते से होकर गुजर रहा था। उस वक्त उन्होंने सड़क पर एक घायल महिला को देखा, जो दर्द से कराहा रही है। इस दौरान साध्वी ने अपना काफिला तुरंत रोका और गाड़ी से उतरकर घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
बता दें, भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने भाजपा से निष्कासित की गईं नूपुर शर्मा के समर्थन में ट्वीट किया है। साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने ट्वीट करते हुए लिखा- सच कहना अगर बगावत है तो समझो हम भी बागी हैं। जय सनातन, जय हिंदुत्व…।
साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि मैं सत्य बोलती हूं तो बदनाम हो जाती हूं। ज्ञानवापी विवाद को लेकर भी उन्होंने कहा कि वहां शिव मंदिर है, कुछ लोग उसे फव्वारा बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो भी हमारे हिंदू धर्म के ऊपर कुठाराघात करेगा तो हम उसकी असलियत बता रहे हैं, इस पर उन लोगों को तकलीफ क्यों होती है। इसका मतलब इतिहास कहीं न कहीं गंदा है।
साध्वी ने कहा कि ये भारत है, ये हिंदुओं का है। यहां सनातन जिंदा रहेगा और जिंदा रखना हम लोगों की जिम्मेदारी है, इसको हम जिंदा रखेंगे। हम अपने देवी-देवताओं का अपमान सहन नहीं कर सकते।
बता दें, पिछले दिनों भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का रेप पीड़िता को लेकर दिया गया बयान काफी चर्चा में रहा था। बता दें कि रेलवे में ADRM पद पर तैनात गौरव सिंह के खिलाफ एक महिला सहकर्मी ने रेप का आरोप लगाया है। इस मामले में प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि नौकरी के लालच में पीड़ित महिला ने अपने आप को उस अधिकारी को सौंप दिया। एक साल-डेढ़ साल के बाद आप उसकी शिकायत हो रही है। मुझे लगता है यह गलत है।
भाजपा सांसद का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वो कहती दिख रही हैं कि हम जिस विभाग में काम करते हैं वो हमारे लिए मां समान होती है। लेकिन ध्यान रखना चाहिए कि माता कभी बदनाम न हो। उन्होंने कहा कि गौरव सिंह नाम के एक सीनियर अधिकारी ने एक महिला सहकर्मी को नौकरी का लालच देकर उसका शोषण किया।