प्रियंका गांधी की राजनीति में एंट्री हो गई है। कांग्रेस पार्टी ने उन्हें उत्तर प्रदेश में पूर्वी हिस्से की जिम्मेदारी देते हुए महासचिव के पद पर नियुक्त किया है। जिसके बाद पति रॉबर्ट वाड्रा ने भी प्रियंका को बधाई दी है। बता दें इससे पूर्व प्रियंका सिर्फ अपनी मां सोनिया गांधी संसदीय सीट पर प्रचार करती थी। वह राजनीति में सीधे तौर पर नहीं थीं। वे फरवरी के पहले सप्ताह से यह जिम्मेदारी संभालेंगी।

बता दें कि प्रियंका गांधी को महासचिव बनांने के बाद पति रॉबर्ट वाड्रा ने फेसबुक पोस्ट के जरिये प्रियंका को बधाई दी है। उन्होंने लिखा, “मैं जिंदगी के हर मोड़ पर तुम्हारे साथ हूं, आप अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दो।” इससे पूर्व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा ने कहा कि यूपी में कांग्रेस की ओर से प्रियंका गांधी की मौजूदगी से कार्यकर्ताओं में नया जोश आएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रियंका जी नियुक्ति इस बात का संकेत है कि आने वाला समय कांग्रेस के लिए बहुत अच्छा होगा।

प्रियंका गांधी की नियुक्ति पर कांग्रेस पार्टी के महासचिव अशोक गहलोत प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है, ‘कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रियंका गांधी वाड्रा को पूर्वी उत्तर प्रदेश की महासचिव के तौर पर नियुक्त किया है. वह फरवरी के पहले सप्ताह में पद संभालेंगी।’

[bc_video video_id=”5849842032001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

इस बीच कांग्रेस दफ्तर में कार्यकर्ताओं में जोश में दिख रहें है। दफ्तर में प्रियंका गांधी आई हैं, नई रोशनी लाईं हैं के नारे लग रहे हैं। हालांकि कांग्रेस की ओर से ये नहीं साफ हुआ है कि प्रियंका चुनाव लड़ेंगी या नहीं। फिलहाल पार्टी की ओर से जो लेटर जारी किया है उसमें वे पूर्वी यूपी में प्रभारी की भूमिका अदा करेंगी।