Raniganj Assembly Election Result 2025: बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से एक रानीगंज अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित सीट है। रानीगंज सीट पर आरजेडी के अविनाश मंगलम को जीत मिली है, वहीं जेडीयू के अचमित हारे हैं। इस बार JDU ने अचमित ऋषिदेव को लगातार तीसरी बार इस सीट से मैदान में उतारा था। उनके सामने महागठबंधन के उम्मीदवार के रूप में आरजेडी के अविनाश मंगलम को टिकट दिया गया। वहीं, जनसुराज पार्टी से कृत्यानंद राम चुनाव लड़ रहे थे।

रानीगंज बिहार चुनाव परिणाम 2025 | Raniganj Assembly Election Result 2025

पार्टी कैंडीडेट वोट
आरजेडी अविनाश मंगलम111590 (विजेता)
जेडीयू अचमित ऋषिदेव103060
जनसुराजकृत्यानंद राम 3183

रानीगंज विधानसभा चुनाव 2020 परिणाम

2020 के विधानसभा मे JDU के अचमित ऋषिदेव ने 2,304 वोटों के अंतर से इस सीट पर जीत हासिल की थी। उन्हें 44.12 % वोट शेयर के साथ 81,901 वोट मिले थे। उन्होंने RJD के अविनाश मंगलम को हराया था, जिन्हें 79,597 वोट (42.88 %) मिले थे। इस चुनाव में तीसरे स्थान पर रहे एलजेपी के परमानंद ऋषिदेव को महज 5038 वोटों से संतोष करना पड़ा था।

पढ़ें- बिहार की इन चार सीटों पर मुस्लिम उम्मीदवार ही जीतेंगे! प्रमुख दलों ने अल्पसंख्यकों पर ही लगाया है दांव

रानीगंज विधानसभा चुनाव 2015 परिणाम

2015 के विधानसभा चुनाव में जेडीयू अचमित ऋषिदेव ने इस सीट से जीत हासिल की थी। 2015 के विधानसभा चुनाव में अचमित को 48.15 % वोट शेयर के साथ 77,717 वोट मिले थे। BJP उम्मीदवार रामजी राज ऋषिदेव को 62,787 वोट (38.90 %) मिले। अचमित ने रामजी को 14,930 वोटों के अंतर से हराया था। इस चुनाव में तीसरे स्थान पर रहे निर्दलीय उम्मीदवार बसंत पासवान को महज 2976 वोटों से संतोष करना पड़ा था। यह भी पढ़ें: Bihar Assembly Election 2025 Result LIVE

रानीगंज का राजनीतिक समीकरण

रानीगंज अररिया लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है। रानीगंज में सबसे पहले चुनाव 1957 में हुए थे। इस सीट पर पांच बार कांग्रेस, तीन बार भाजपा को जीत एमएल, वहीं पिछले दो चुनाव से यहां जेडीयू का कब्जा है। रानीगंज सीट पर यमुना प्रसाद को तीन बार (दो बार बीजेपी औ एक बार आरजेडी के टिकट पर) जीत का स्वाद मिला है।

पढ़ें- ओपिनियन पोल: सबसे पापुलर सीएम फेस तेजस्वी