Ramgarh Election Result 2019: राजस्थान के रामगढ़ में 28 जनवरी को उपचुनाव के लिए मतदान हुए थे। जिसमें कांग्रेस की सफिया जुबेर खां ने जीत दर्ज की है। बता दें कि साफिया जुबेर खां ने 12228 वोट से जीत हासिल की है। गौरतलब है कि इस सीट से 2 महिलाओं सहित 20 उम्मीदार मैदान में थे। जिसमें कांग्रेस की सफिया जुबेर खां, भाजपा के सुखवंत सिंह और बसपा के जगत सिंह के बीच तगड़ा मुकाबला था।
किसको कितने वोट: बता दें कि साफिया जुबेर खां ने 12228 वोटों से जीत हासिल की है। गौरतलब है कि कांग्रेस को कुल 83311 वोट मिले जबकि भाजपा के प्रत्याशी सुवंत सिंह को कुल 71083 वोट मिले।
कितने प्रत्याशी थे मैदान में: बता दें कि रामगढ़ से 20 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमाने मैदान में उतरे थे। जिसमें कांग्रेस की सफिया जुबेर खां, भाजपा के सुखवंत सिंह और बसपा के जगत सिंह के बीच तगड़ा मुकाबला था। हालांकि जीत कांग्रेस की सफिया जुबेर खां ने दर्ज करवाई।
199 सीटों पर हुआ था चुनाव: गौरतलब है कि राजस्थान में विधानसभा की 200 सीटे हैं लेकिन चुनाव सिर्फ 199 पर ही हुआ था। जिसका कारण हैं बसपा प्रत्याशी का निधन। बता दें कि रामगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले बसपा प्रत्याशी लक्ष्मण चौधरी का निधन हो गया था। इसके बाद चुनाव आयोग ने यहां चुनाव स्थगित कर दिया था। जिसके चलते सिर्फ 199 सीटों पर चुनाव हुआ था।
अशोक गहलोत और सचिन पायलट ने की थी सभा: बता दें कि इस सीट के लिए प्रचार के अंतिम दिन प्रदेश के मुखिया अशोक गहलोत और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने सभा की थी।